फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BA classes will start in Ramgarh

रामगढ़ में शुरू होंगी बीए की कक्षाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
BA classes will start in Ramgarh
रामगढ़ में डिग्री कॉलेज के लिए इंटर कॉलेज का निरीक्षण करते विधायक राम सिंह कैड़ा और अधिकारी। संव? - फोटो : BHIMTAL
रामगढ़ (नैनीताल)। रामगढ़ में डिग्री कॉलेज खोलने की स्वीकृति मिलने के बाद भवन नहीं बनने तक नारायण स्वामी इंटर कॉलेज के तीन कक्षों में बीए की कक्षाएं चलेंगी। मंगलवार को विधायक राम सिंह कैड़ा, उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में यह सहमति बनी।
विज्ञापन

विधायक कैड़ा ने बताया कि मंगलवार को इंटर कॉलेज में बीए की कक्षाएं संचालित करने पर सहमति बन गई है। नारायण स्वामी इंटर कॉलेज के तीन कक्षों में 15 दिन के अंदर बीए की कक्षाओं में आवेदन के साथ शिक्षण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कहा कि फिलहाल बीए की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। जल्द बीएससी, बीकॉम और पीजी की कक्षाएं भी चलेंगी। कैड़ा ने कहा कि डिग्री कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य भी जल्द कराया जाएगा। इस दौरान जिपं सदस्य कमलेश बिष्ट, प्रधान बसंत साह, प्रधान रेखा जोशी, उच्च शिक्षा नोडल अधिकारी आरएस भाकुनी, बीईओ अश्विनी रावत, प्रधानाचार्य संत कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed