{"_id":"5fef94f38ebc3e41a2366a72","slug":"ba-bcom-and-b-sc-first-year-main-examinations-will-be-from-january-15-haldwani-news-hld4095332187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षाएं 15 जनवरी से होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षाएं 15 जनवरी से होंगी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण के चलते बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षा देने से वंचित विद्यार्थियों की परीक्षाएं 15 जनवरी से होंगी। कुमाऊं विवि ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि आठ जनवरी निर्धारित की है।
विवि ने 14 सितंबर से मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को विकल्प दिए थे। कहा था कि जो विद्यार्थी अभी परीक्षा नहीं दे सकता, वे बाद में परीक्षा में शामिल हो सकता है। मुख्य परीक्षा देने से वंचित विद्यार्थियों की संख्या में एमबीपीजी कॉलेज में ही 700 से अधिक हैं।
विवि द्वारा वार्षिक प्रणाली के इन विद्यार्थियों की मुख्य परीक्षाएं कराने की कोई सुध न लेने पर अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद कुमाऊं विवि ने मुख्य परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी है। एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने बताया कि बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष की जिन छात्रों की मुख्य परीक्षा छूट गई थी, उनकी परीक्षाएं 15 जनवरी से शुरू होंगी। परीक्षा कार्यक्रम भी कुमाऊं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर छात्र देख सकते हैं।