{"_id":"5f3bf87fc5641b60c061887761fae5c7","slug":"ayurveda-measures-to-prevent-swine-flu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेद में है स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेद में है स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाय
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Sat, 21 Feb 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजी से फैल रहे स्वाइन फ्लू को कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर बचा जा सकता है। शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम (प्रतिरोधक क्षमता) मजबूत करने के लिए कई दवाएं भी हैं। आयुर्वेदाचार्य डा. विनय खुल्लर ने बताया कि योग एवं प्राणायाम करने से भी काफी हद तक इस बीमारी से बचाव संभव है। उन्होंने बताया कि हिमालया कंपनी की सैप्टिलिन, चरक फार्मा की एक्सट्राईम्यून, ईम्यूनोबिल्ड सीरप और टैबलेट फार्म में हैं, जबकि साल्वियो कंपनी की सेपनो के नाम से सीरप भी है।
विज्ञापन
यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं, जिससे स्वाइन फ्लू के वायरस के आक्रमण करने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। उन्होंने बताया कि जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कम होती है वे जल्दी चपेट में आते हैं। उन्होंने कहा कि नित्य मार्निंग वाक, भृत्सिका, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम और कपाल भांती करने से भी आराम मिलता है। जल नेती और सूत्र नेती क्रिया रामबाण का काम करती है।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से बचाव को ये करें उपाय
= सात इलायची, सात लौंग, सात तुलसी पत्र, एक छोटा टुकड़ा अदरक, एक टुकड़ा दाल चीनी, चौथाई चम्मच हल्दी, चौथाई चम्मच काला नमक को चार कप पानी में डालकर क्वाथ बना लें। चार कप पानी जब एक कप रह जाए तो चार-चार चम्मच सुबह-शाम सेवन करें।
विज्ञापन
= पांच पत्ते तुलसी को नित्य सुबह चबाकर खाएं।
= हरिद्रा क्षीर पाक (एक चम्मच हल्दी, चौथाई ग्लास दूध में उबाल कर जब तीन चौथाई ग्लास दूध रह जाए तो उसे हरिद्रा क्षीर पाक कहते हैं) का सेवन प्रतिदिन करें।
= दो लहसुन के जवा सुबह गरम पानी के साथ निगलें।
= आंवले का जूस दिन में दो बार लें।
= संतरा, नारंगी आदि फल एवं पपीता के सेवन अधिक करें।
= गिलोय, छह तुलसी के पत्र, एक चुटकी काली मिर्च, सेंधा नमक, मिर्सी मिलाकर एक गिलास काढ़ा बना लें और सुबह-शाम सेवन करें।
= एक चम्मच दाल चीनी, एक चम्मच अदरक, एक चम्मच कालीमिर्च पाउडर को एक कप गर्म पानी में डालकर 20 मिनट बाद पी लें।
= यूकेलिप्टस के पत्तों को पानी में उबालकर उसकी भाप दिन में दो बार लें।
= सिरका दो चम्मच, एक चम्मच शहद, एक कप गर्म पानी मिलाकर दिन में दो बार सेवन करें।
= छोटी इलायची और कपूर को सम मात्रा में कपड़े में रखकर पीस लें और सूती कपड़े में बांधकर पोटली बना लें लगभग दो घंटे तक सूंघने से वायरस मर जाता है।