फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Awareness of the issue of human rights abuses wait: Justice Jain

जागरूकता से रुकेंगे मानवाधिकार हनन के मामले : न्यायमूर्ति जैन

Tue, 03 Mar 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर Updated Tue, 03 Mar 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन

मानवाधिकार हनन को उजागर करने में स्वयंसेवी संगठनों एवं सूचनाधिकार कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, आयोग का प्रयास है कि जनता में मानवाधिकार के प्रति जागरूकता बढ़े, जिससे किसी के भी मानवाधिकारों का हनन न हो सके। यह विचार राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति विजेंद्र जैन ने प्रकट किए।

विज्ञापन


नगर पालिका सभागार में श्री जैन ने मानवाधिकार से जुड़े वादों की सुनवाई के बाद पत्रकारों से वार्ता की। बताया कि आयोग ने दो साल में 2264 में से 1980 शिकायतों का निराकरण कर दिया। आयोग का प्रयास है कि वादी को उसके घर के पास ही न्याय उपलब्ध कराया जाए, इसलिए वह प्रत्येक जनपद में जाकर वादो का निपटारा कर रहे हैं। आयोग द्वारा जनता को पर्चे, पोस्टर, सेमिनार आदि के माध्यम से मानवाधिकार की पूरी जानकारी दिये जाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे मानवाधिकार हनन के मामलों को शून्य पर लाया जा सके।
विज्ञापन


सोमवार को वाद सुनवाई के दौरान 29 मामले सामने आए, जिनमें 6 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर आयोग के सदस्य न्यायमूर्ति राजेश टंडन, हेमलता ढौंडियाल, पुलिस महानिरीक्षक डीजे घिल्डियाल, निबंधक एसके गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed