फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Awarded six research students

छह शोध छात्रों को सम्मानित किया 

Wed, 01 Mar 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।  Updated Wed, 01 Mar 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Awarded six research students
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर के भू विज्ञान विभाग में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अधीन कार्यरत डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ बायो-इनर्जी रिसर्च हल्द्वानी के सहयोग से गोष्ठी हुई।

विज्ञापन


इसमें परिसर के विभिन्न विभागों के छह शोध छात्रों को सम्मानित किया गया। इनमें नैनो साइंस क्षेत्र में विनय दीप पुनेठा, वनस्पति विज्ञान में विभूति, वनविज्ञान में ज्योति पांडे, जंतु विज्ञान में दयाकिशन, गणित में नवीन चंद्रा, आईटी के नितिन जोशी शामिल थे।
विज्ञापन

 

डीआरडीओ के निदेशक डॉ. एसके द्विवेदी ने कहा कि बदलते परिवेश में विज्ञान को और रुचिकर बनाने की जरूरत है। डीएसबी परिसर के निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता ने विज्ञान के विकास के बारे में बताया। कुमाऊं विवि के नैनो साइंस, नैनो सेंटर के निदेशक प्रो. नंदगोपाल साहू ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम शोध कार्यों को बढ़ावा देने में सहायक होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


गोष्ठी को डॉ. अतुल ग्रोवर, डॉ. पी राज ने संबोधित किया। इस दौरान वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. बीआर कौशल, प्रो. एबी मेलकानी, प्रो. सीसी पंत, प्रो. गंगा बिष्ट, डॉ. संतोष उपाध्याय, पीयूष जोशी, नेहा, चेतना, मनोज, हिमानी, सुनील, नीमा आदि थे। संचालन संदीप पांडे ने किया।

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) में हल्द्वानी के गौलापार स्थित नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (नैब) के बच्चों को बुलाया गया था। संस्थान के कार्यवाहक निदेशक डॉ. वहाबउद्दीन ने वैज्ञानिक, तकनीकी क्षेत्र में हो रहे आविष्कारों की जानकारी दी।

एसोसिएशन के महासचिव श्याम धानक ने संस्थान का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. रमाकांत यादव, आरके यादव, हरीश तिवारी, बीबी भट्ट, भारत भूषण, अभिषेक शर्मा, ज्योति नौला, दीपक पांडे, मीना रावत, काजोल बिष्ट, कांता विनायक आदि थे। नैब के बच्चों में मुख्य रुप से नीमा आर्या, गोमती मेहता, पूजा रावत, अंजू बिष्ट, मंजू नगरकोटी, संगीता बिष्ट, दीपा, प्रीति नैनवाल आदि थी। 

रामनगर। राजकीय इंटर कॉलेज ढेला में विज्ञान शिक्षक सुभाष गोला ने बताया कि आज के दिन भारत रत्न से सम्मानित नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक सीवी रमन ने रमन प्रभाव की खोज की। रमन की इस खोज ने क्वांटम भौतिकी के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला दिया। अंग्रेजी प्रवक्ता नवेंदु मठपाल ने विज्ञान को व्यवहार में उतारने के साथ जीवन दर्शन का भी हिस्सा बनाने को कहा। रसायन विज्ञान प्रवक्ता नफीस अहमद ने कई तथ्य बताए।

12वीं कक्षा की छात्रा पूजा कार्की, मनीषा बिष्ट, धीरज मेहरा ने प्रसिद्ध विज्ञान लेखक देवेंद्र मेवाड़ी की किताब के अंश पढ़कर सुनाए। जीवविज्ञान प्रवक्ता सीपी खाती ने संचालन किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद, अतिथि वक्ता मनीषी श्रीवास्तव, आरएस मस्यूनी, प्रेम सिंह रावत, सविता रावत, बालकृष्ण चंद, अधिकार शर्मा, हिमांशु मठपाल, ज्योति रानी आदि थे। 

हल्द्वानी। एचएन इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स पर आधारित मॉडल दिखाए। रेडक्रॉस प्रभारी बिपिन चंद्र पांडे ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों से रूढ़िवादिता, अंधविश्वास से बचने को कहा।


इसमें धर्मेंद्र कुमार प्रथम, हरप्रीत सिंह द्वितीय, हिमांशु भट्ट तृतीय रहे। मोहित उप्र्रेती, अनुराग पासी, फोजिंदर सिंह, प्रशांत मेवाड़ी, पवन शर्मा को विशेष पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल में शामिल वीके जोशी, बलराम प्रसाद, गीतांजलि नौटियाल, एसपी सिंह ने विद्यार्थियों से स्वनिर्मित मॉडल की उपयोगिता पूछी। इस दौरान पीयूष पांडे, पीसी जोशी, डा. सुरेश चंद्र आर्य, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश जोशी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed