{"_id":"5ea1e2fd8ebc3e90813be7f6","slug":"award-for-best-child-friendly-gram-panchayat-to-balpadav-bhimtal-news-hld3809877164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैलपड़ाव को बेस्ट चाइल्ड फ्रेंडली ग्राम पंचायत का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैलपड़ाव को बेस्ट चाइल्ड फ्रेंडली ग्राम पंचायत का पुरस्कार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
भीमताल (नैनीताल)। पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार की ओर से प्रदेश में नैनीताल जिले के कोटाबाग ब्लॉक की ग्राम पंचायत बैलपड़ाव को वर्ष 2018-19 के कार्यों के आधार पर बेस्ट चाइल्ड फ्रेंडली ग्राम पंचायत पुरस्कार 2020 के लिए चयनित किया है।
डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष भारत सरकार की ओर से विभिन्न वर्गों में पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाते हैं। जिसकी स्क्रूटनी और सत्यापन के बाद पुरस्कार के लिए ग्राम पंचायतों का चयन होता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक राज्य से एक ही ग्राम पंचायत का चयन बेस्ट चाइल्ड फ्रेंडली पुरुस्कार के लिए किया जाता है।
बताया कि यह पुरस्कार हर साल राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर दिया जाता है। बैलपड़ाव का चयन बच्चों के लिए किए गए विभिन्न कार्यों, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति, पढ़ाई, मिडे डे मील, खेल के मैदान, टीकाकरण, स्वास्थ्य, स्कूलों की साफ सफाई, साफ पानी और पोषण की समुचित व्यवस्था के आधार पर किया गया है।