फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Avantika grandparents went to the hospital!

अवंतिका अस्पताल से दादा दादी के पास गई !

Sat, 04 Jul 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Sat, 04 Jul 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन

बृजलाल अस्पताल में भर्ती अवंतिका की हालत में सुधार होने पर शुक्रवार को उसके दादा दादी उसे लेकर अपने घर चले गए। इस मामले की जानकारी मिलने पर अवंतिका के मामा ने डीएम से मिलकर विरोध जताया।

विज्ञापन


मामा का तर्क है कि उनकी भांजी आरोपियों को नहीं मिलनी चाहिए। डीएम ने इस मामले में नगर मजिस्ट्रेट से बात करने की सलाह दी है।   

 अंबिका विहार कालोनी निवासी प्रभा भट्ट ने घरेलू तनाव के चलते  28 जून की  सुबह ससुराल में जहर खाने के बाद बेटी अवंतिका को भी जहर दे दिया था। प्रभा की मौत हो गई थी, जबकि बेटी का बृजलाल अस्पताल में इलाज चल रहा था। बेटी की हालत में सुधार आ गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को मामा और नानी अवंतिका से मिलने के लिए अस्पताल गए । इसके बाद मामा को सूचना मिली कि पुलिस के कहने पर  उसकी भांजी को अस्पताल से दादा दादी अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामा चंद्रशेखर पांडे का कहना है कि उन्होंने भांजी को लेने के लिए डीएम से मुलाकात की और विवेचक की भूमिका पर भी सवाल उठाया।  डीएम ने इस मामले को एसएसपी और सिटी मजिस्ट्रेट को स्थानांतरित कर दिया।


दोनों अधिकारियों से मुलाकात नहीं हो सकी लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट ने फोन पर  अगले दिन इस मामले को देखने का आश्वासन दिया है।

 इधर विवेचक सुभाष टम्टा  का कहना है कि उन्होंने अंवतिका को अस्पताल में रखने के लिए कहा था। बच्ची का मजिस्ट्रेट के समक्ष कलम बंद बयान कराया जाएगा।

इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि प्रभा के ससुर सहित छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed