फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Attack on District Government Advocate in Bhawali

Nainital News: भवाली में जिला शासकीय अधिवक्ता पर हमला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Attack on District Government Advocate in Bhawali
नैनीताल। भवाली क्षेत्र में शनिवार की देर शाम कुछ लोगों ने जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) सुशील कुमार शर्मा के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट की सूचना पर भवाली कोतवाली में बड़ी संख्या में अधिवक्ता पहुंच गए। इधर भवाली के सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करेगी।
विज्ञापन

शर्मा की ओर से कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने चालक हेमू और विपिन तिवारी के साथ रामगढ़ से नैनीताल लौट रहे थे, तभी क्लार्क होटल के पास एक स्विफ्ट कार ने उनके वाहन में टक्कर मार दी। शर्मा ने पुलिस को बताया कि विरोध करने पर कार में सवार पांच छह लोगों ने उनके साथ गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

सुशील कुमार शर्मा का आरोप है कि मारपीट के दौरान अक्षत वर्मा नाम के युवक ने उनके ऊपर तमंचे के बट से हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया कि अक्षत वर्मा ने जान से मारने की नीयत से उन पर हमला किया। शर्मा ने पुलिस से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने अक्षत वर्मा और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर दूसरी ओर अधिवक्ता से हुई मारपीट की जानकारी मिलते ही जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज साह, अधिवक्ता शिवांशु जोशी, भगवत प्रसाद, पंकज कुमार, कमल चिलवाल व नवीन पंत समेत कई अधिवक्ता भवाली कोतवाली पहुंच गए थे उन्होंने पुलिस से शर्मा के साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज साह, शिवांशु जोशी, भगवत प्रसाद, पंकज आर्य, कमल चिलवाल समेत आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
एसएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि तीन युवकों को मेडिकल कराया गया है जिनके खिलाफ तहरीर दी गई है, उनके खिलाफ पुलिस को तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। पंकज भट्ट, एसएसपी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed