फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   atikraman of railway will be removed in 29 days

रेलवे का अतिक्रमण 29 दिन में टूटेगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
atikraman of railway will be removed in 29 days
हल्द्वानी। रेलवे ने अपनी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए जिलाधिकारी को मास्टर प्लान सौंप दिया है। 28 दिन तक लगातार अतिक्रमण तोड़ने का अभियान चलेगा, जबकि दो दिन रिजर्व में रखे गए हैं। रेलवे ने जिला प्रशासन से फोर्स भी मांगी है। अब जिला प्रशासन को तय करना है कि कब से अतिक्रमण तोड़ा जाएगा। इसे लेकर डीएम जल्द ही रेलवे और पुलिस के साथ बैठक करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल को मंगलवार को मास्टर प्लान सौंपा गया है। मास्टर प्लान में रेलवे ने अतिक्रमण तोड़ने के लिए वह कितने कर्मचारी लगाएगा, जेसीबी, रेलवे पुलिस फोर्स लगाएगा, इसकी जानकारी दी है। साथ ही यह भी बताया है कि किस दिन कितना वर्ग मीटर अतिक्रमण तोड़ा जाएगा। रेलवे ने अतिक्रमण तोड़ने के प्लान में दो दिन रिजर्व में रखे हैं। अतिक्रमण सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक तोड़ा जाएगा। तीन दिन लगातार मुनादी कराई जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे ने अतिक्रमण की जद में आने वाली सरकारी संपत्ति, निजी संपत्ति, धार्मिक स्थल की सूची भी जिला प्रशासन को सौंपी है। जिला प्रशासन से फोर्स और मजिस्ट्रेट भी मांगे गए हैं। हालांकि अभियान कब से शुरू किया जाए, फोर्स कहां-कहां से मंगानी है, क्या-क्या तैयारी करनी है, यह आगामी बैठक में तय किया जाएगा। डीएम जल्द ही रेलवे, प्रशासन, पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के प्लान के मुताबिक किस दिन टूटेगा कितना अतिक्रमण
पहले दिन 5850 वर्ग मीटर, दूसरे दिन 9800, तीसरे दिन 10656, चौथे दिन 13100, पांचवें दिन 13100, छठे दिन 13300, सातवें दिन 12800, आठवें दिन 12250, नवें दिन 12350, दसवें दिन 12680, ग्यारहवें दिन 12000, बारहवें दिन 11680 वर्गमीटर अतिक्रमण तोड़ा जाएगा। 13वें से 27 वें दिन तक रोजाना 11600 वर्ग मीटर अतिक्रमण तोड़ा जाएगा। 28वें दिन 4350 वर्ग मीटर अतिक्रमण ध्वस्त होगा। 29वें और 30वें दिन को रिजर्व में रखा गया है। अगर उसके बाद भी अतिक्रमण बचता है तो इन दो दिनों में तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed