फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Atempt For Sucide in Failure of Love

प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई न होने महिला ने खाया जहर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Atempt For Sucide in Failure of Love
Atempt For Sucide in Failure of Love
हल्द्वानी। पुलिस के बड़े अधिकारी भले ही जिले की पुलिस को मित्र पुलिस बनाने का दावा करते हों लेकिन एक गर्भवती चौकी और थाने के चक्कर लगाते थक गई। पुलिस ने नहीं सुनी तो उसने चौके के सामने ही जहर खा लिया। हालांकि एक राहगीर की तत्परता से उसे बचा लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक महिला सिपाही पर आरोप है कि वह तमाशबीन बनकर देख रही थी।
विज्ञापन

बेस अस्पताल में भर्ती महिला ने बताया कि दो साल पहले पड़ोस में किराए के कमरे में रहने वाले किच्छा निवासी एक युवक से उसका संपर्क हुआ। उसने उसे शादी का झांसा दिया। दोनों एक साथ रहने लगे। युवक ने उसे अपने परिवार वालों से भी मिलवाया था। महिला की मांग में एक दिन सिंदूर भी डाल दिया लेकिन शादी के नाम पर झांसा देता रहा। महिला का कहना है कि युवक किसी अन्य महिला के संपर्क में आ गया था। वह गर्भवती हुई तो शादी के लिए दबाव बनाने लगी।
विज्ञापन

इस बीच युवक कमरा छोड़कर भाग गया। परेशान होकर उसने 15 नवंबर को काठगोदाम थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के बीच समझौता कराया लेकिन वह फिर छोड़कर भाग निकला। महिला का आरोप था कि युवक गर्भ गिराने के लिए दबाव बनाता था। महिला का कहना कि 18 दिसंबर को फिर प्रार्थनापत्र दिया लेकिन थाने और चौकी जाने पर पुलिस सिर्फ आश्वासन देती रही लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की। परेशान होकर उसने फिनाइल पी लिया लेकिन एक बाइक सवार ने उसे बचा लिया। महिला की बुआ और चचेरी बहन ने उसको बेस अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि महिला ने प्रार्थनापत्र में युवक को अपना पति बताया था। इसी कारण पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए बुलाया जा रहा था लेकिन युवक पुलिस के ढूंढने पर भी नहीं मिला। परिवार के लोगों ने भी युवक को घर से निकाल दिया है। इस मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी।
सुसाइड नोट भी लिखा था
महिला के पास से परिजनों ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। महिला ने लिखा था कि उसकी मौत का जिम्मेदार युवक होगा। उसने प्रेमी पर भरोसा किया लेकिन उसने साथ नहीं दिया। कानून का दरवाजा खटखटाया तो निराशा हाथ लगी।

पहले पति को छोड़ चुकी है महिला
महिला ने बताया कि उसकी शादी 2014 में हुई थी लेकिन पति के व्यवहार से तंग आकर उसने उसे त्याग कर दिया था। 2019 में उसका संपर्क युवक से हुआ था। प्रेमी के बाद अब पुलिस से भी उसका भरोसा उठ चुका है।
यह घटना संज्ञान में आई है। इस मामले में शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
-हरबंश सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed