फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Assistance of one thousand rupees to 32 thousand registered workers in the state

प्रदेश में 32 हजार पंजीकृत श्रमिकों को एक एक हजार रुपये की सहायता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Assistance of one thousand rupees to 32 thousand registered workers in the state
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर लॉकडाउन के चलते मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। ऐसे में श्रम विभाग ने भवन एवं सन्निर्माण अन्य कर्मकार कल्याण बोर्ड में प्रदेश भर में पंजीकृत 32 हजार 98 श्रमिकों को तत्काल एक एक हजार रुपये उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर उन्हें राहत देने की कोशिश की है। उपश्रमायुक्त एनसी कुलाश्री ने बताया कि पंजीकृत श्रमिकों के खातों में एक एक हजार रुपये की धनराशि भेजी गई है। इसमें नैनीताल जिले के 3565, अल्मोड़ा के 4479, बागेश्वर के 145, ऊधमसिंह नगर के 1776, पिथौरागढ़ के 1663, चंपावत के 150, देहरादून के 13590, हरिद्वार के 1121, टिहरी के 740, उत्तरकाशी के 450, पौड़ी के 3771, रुद्रप्रयाग के 533 और चमोली के 137 पंजीकृत श्रमिक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed