फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Assay imaging center raided, sealed

परख इमेजिंग सेंटर पर मारा छापा, सील

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Assay imaging center raided, sealed
हल्द्वानी में ठंडी सड़क स्थित परख ईमेजिंग सेंटर में सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह एवं एसीएमओ र?
हल्द्वानी। डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को परख इमेजिंग सेंटर पर छापा मारा। बिना कागजों के चल रहे पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह के नेतृत्व में एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने अपनी टीम के साथ परख इमेजिंग सेंटर में छापा मारा। डॉ. पंत ने बताया कि छापे के दौरान पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली। जैव अवशिष्ट नियमावली 2016 के तहत लेबल कलर कोडेड बिंस मिले, लेकिन जैव अवशिष्ट 48 घंटे से ज्यादा समय से स्टोर किया जा रहा है। जैव अवशिष्ट अधिक समय तक स्टोर करने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

बताया कि पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर बिना किसी प्रपत्र के चल रहा था। केंद्र स्वामी पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर के संबंध में कोई प्रपत्र नहीं दिखा सके। स्ट्रेलाइजेशन के लिए आटो क्लेविंग ड्रम भी नहीं मिला। पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर को मौके पर ही सील कर दिया गया। टीम में अजय शर्मा, अनूप बमोला, दीपक कांडपाल, सचिन श्रीवास्तव, सावित्री, कविता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परख इमेजिंग सेंटर का निरीक्षण किया गया। पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाए। नहीं बता पाए कि किस संस्थान के साथ एमओयू हुआ है। इस पर सेंटर को सील कर दिया गया है।

प्रत्यूष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
परख इमेजिंग सेंटर में छापा नहीं मारा गया था रुटीन निरीक्षण किया गया था। पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर मेें लड़का आता है और सैंपल लेकर जाता है। सेंटर से संबंधित प्रपत्र (एमओयू) अभी हमारे पास नहीं था। एमओयू अधिकारियों को दिखा देंगे और कलेक्शन सेंटर खुल जाएगा।
अमित, प्रशासक परख इमेजिंग सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed