फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Assam CM done campaign for BJP.

तुष्टिकरण की राजनीति करती है कांग्रेस ः हिमंता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Assam CM done campaign for BJP.
किच्छा के चीनी मिल मैदान में असम के मुख्यमंत्री का स्वागत करते विधायक राजेश शुक्ला। - फोटो : KITCHHA
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। वे इंदिरा गांधी खेल मैदान में भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। सभा में भजन गायक कन्हैया मित्तल ने अपने भजनों से जमकर तालियां बटोरीं। दोनों ने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
विज्ञापन

शुक्रवार को असम के सीएम का हेलिकॉप्टर चीनी मिल मैदान में उतरा। यहां विधायक राजेश शुक्ला की अगुवाई में भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। खेल मैदान में आयोजित जनसभा में सीएम हिमंता ने कहा कि कांग्रेस की सोच है कि मुसलमान सिर्फ वोट देने तक सीमित रहें। उन्होंने अपने प्रदेश में 630 मदरसे बंद करवाए हैं। उन बच्चों को डॉक्टर और इंजीनियरिंग की पढ़ाई से जोड़ा जाएगा, क्योंकि मदरसे की शिक्षा से कोई इंजीनियर या डॉक्टर नहीं बनता।
विज्ञापन

कहा कि कर्नाटक में हिजाब को लेकर उपजा विवाद भी कांग्रेस की देन है। भाजपा जात-पात की राजनीति नहीं करती। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेसी नेता हरीश रावत मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात करते हैं। हम ऐसी यूनिवर्सिटी बनाना चाहते हैं जिसमें शिक्षा लेकर बच्चे को भारत में कहीं भी नौकरी मिल जाए। भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला ने उपस्थितजनों से आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कन्हैया मित्तल ने दर्शकों को अपने भजनों से खूब रिझाया। इस दौरान कन्हैया की ‘भगवा दो’ सीडी का असम के सीएम ने विमोचन किया। उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। यहां विपिन जल्होत्रा, रिंकू गुप्ता, दिनेश थुआल, नितिन चरन, सोनू अरोरा, प्रतिभा रघुवंशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed