फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Asha's painting of Nainital appreciated in Delhi

नैनीताल की आशा की पेंटिंग को दिल्ली में सराहा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Asha's painting of Nainital appreciated in Delhi
नैनीताल। दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित नैनीताल निवासी और आशा फाउंडेशन की संस्थापक आशा शर्मा की पेंटिंग प्रदर्शनी बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने आशा शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए उनकी पेंटिंग को सराहा। फाउंडेशन की संस्थापक का कहना है कि प्रदर्शनी से हुई आय को वह ब्रेस्ट कैंसर से संबंधित जागरूकता और महिला स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अभियान में खर्च करेंगी।
विज्ञापन

आशा शर्मा ने बताया कि उनकी प्रदर्शनी को इंडिया हैबिटेट सेंटर में करीब ढाई माह के लिए स्थान दिया गया था। बताया कि कोराना काल में जब लोग हताश और मानसिक तनाव से ग्रस्त थे तब उन्होंने पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों को निर्वहन करते हुए अलग अलग विधाओं पर आधारित 350 पेंटिंग्स बर्नाइं।
विज्ञापन

बताया कि दिल्ली में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी को दक्षिण भारत के प्रख्यात संत और श्री विष्णु मोहन फाउंडेशन के संस्थापक स्वामी श्री हरी प्रसाद जी, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मकरंद प्रताप सिंह, असिस्टेंट जनरल मैनेजर स्मिता सिंह, उद्योगपति प्रियांशी और उनके पति शशि समेत सुर्वोद्य ग्रुप आफ हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अंशु गुप्ता, डॉ. तहजीब चौधरी आदि लोगों ने देखा और सराहा। पेंटिंग प्रदर्शनी के समापन अवसर पर आशा शर्मा ने हैबिटेट सेंटर को टीम और क्यूरेटर अलका पांडे का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान उनके साथ उनके पति प्रधानाचार्य अनिल शर्मा, पुत्र निश्चल और संभव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed