फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   As soon as the copy of the order is received from the Supreme Court, work will have to be done in coordination.

Nainital News: सुप्रीम कोर्ट से आदेश की प्रति मिलते ही समन्वय बनाकर करना होगा कार्य

Thu, 26 Feb 2026 02:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 26 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
As soon as the copy of the order is received from the Supreme Court, work will have to be done in coordination.
हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बुधवार को बैठक में सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने न्यायालय और शासन से प्राप्त निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने पर जोर दिया। इस मामले में रेलवे, नगर निगम, जिला विकास प्राधिकरण और ग्राम्य विकास विभाग की मुख्य भूमिका रहेगी। जिलाधिकारी ने अन्य विभागों को भी इन प्रमुख विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा। बैठक में सचिव प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, आयुक्त नगर निगम परितोष वर्मा और जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी उपस्थित रहे। इन अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी प्रक्रियाएं कानूनी प्रावधानों के तहत पूरी हों। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed