फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Army jawan on leave died in road accident

छुट्टी पर आए सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Army jawan on leave died in road accident
सुरेंद्र का फाइल फोटो।
कालाढूंगी। छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। जानकारी के मुताबिक कुमाऊं में तैनात जवान सुरेंद्र सिंह नेगी (26) पुत्र भगवत सिंह नेगी छुट्टी पर घर आए थे। सुरेंद्र उर्फ सोनू गुरुवार को हल्द्वानी से शाम करीब पौने छह बजे बाइक से घर लौट रहे थे। तभी चौधरी गेट के पास एक वाहन ने सोनू को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कालढूंगी के एसओ दिनेश नाथ महंत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सोनू की बाइक सड़क किनारे पड़ी थी। साथ ही एक कैंटर भी पलटी हुई थी। कैंटर का चालक मौैके से फरार था। पुलिस हादसे की असल वजह की जांच कर रही है। सोनू को अस्पताल लाने वाले युवक ने बताया कि एक ऑल्टो (कार) ने ओवर टेक करने के दौरान बाइक को टक्कर मार दी और बाइक को बचाने की कोशिश में कैंटर पलट गई। सोनू की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed