फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Armaan got burnt due to the fire in the hut

झोपड़ी में लगी आग से जल गए अरमान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Armaan got burnt due to the fire in the hut
रामनगर। रामनगर के पूछड़ी में खाना बनाते समय एक झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से बेटी की शादी के लिए रखे रुपये और अन्य सामान भी जल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पीड़ित मजदूर का परिवार अब खुले में रहने को मजबूर है।
विज्ञापन

पूछड़ी में मजदूर रमेश चंद्र की झोपड़ी है, शनिवार की दोपहर 12 बजे उसका 17 वर्षीय बेटा रवि खाना बना रहा था। अचानक गैस लीक हो गई और आग लग गई। आग लगते ही युवक झोपड़ी से बाहर निकला और अपनी जान बचाई। जिस समय झोपड़ी में आग लगी तभी मजदूर, उसकी 21 वर्षीय बेटी भावना और 15 वर्षीय बेटा अवि बाहर गए थे। मजदूर ने बताया कि उसकी बेटी भावना की शादी मई में होनी थी, जिसके लिए वह दहेज का सामान एकत्र कर रहा था। झोपड़ी में दहेज के सामान के अलावा 30 हजार रुपये भी रखे हुए थे। घरेलू समान के साथ दहेज का सामान भी जलकर राख हो गया। अब स्थिति यह है कि उसके पास छत छुपाने की भी जगह नहीं है। मजदूर की पत्नी राधा की 2006 में मौत हो चुकी है, अब वह बेटी की शादी करना चाहता था, लेकिन झोपड़ी में आग लगने की वजह से उसका सारा सामान जल गया। अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने बताया कि गैस लीक होने की वजह से आग लगी थी। आग से करीब दो से ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed