{"_id":"655a727d29f64d72f7084057","slug":"arghya-offered-to-the-setting-sun-with-reverence-lalkuan-news-c-303-1-lku1001-294-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: श्रद्धा के साथ डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: श्रद्धा के साथ डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
Mon, 20 Nov 2023 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 20 Nov 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं में छठ पर्व पर पूजा अर्चना करतीं महिलाएं। संवाद
लालकुआं (नैनीताल)। पूर्वांचल का प्रसिद्ध त्योहार छठ महापर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। लालकुआं छठ पूजा समिति की ओर से छठ महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों को छठ पर्व की बधाई दी। इस मौके पर महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की।
विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने सभी क्षेत्रवासियों को छठ पर्व की बधाई दी। इस दौरान चेयरमैन लालचंद सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, पवन चौहान, भाजपा नेता हेमंत नरूला, वीरेंद्र शाह, दीन बंधु गुप्ता, प्रेमनाथ पंडित, कन्हैया लाल, विनोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
इधर 25 एकड़ काॅलोनी में भी छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कई कार्यक्रम हुए जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।