फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Another accused of ITI gang arrested

Nainital News: आईटीआई गैंग का एक और आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Another accused of ITI gang arrested
हल्द्वानी। नुमाइश में 20 जुलाई को पार्किंग शुल्क को लेकर हुई लड़ाई में पुलिस ने आईटीआई गैंग के एक और सदस्य को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


20 जुलाई को एमबी इंटर कॉलेज के पास नुमाइश में आईटीआई गैंग ने जमकर अराजकता की। युवकों ने पार्किंग को लेकर कार सवारों के ऊपर तलवार से जानलेवा हमला किया था। जांच में पता चला कि हमला करने वालों में आईटीआई गैंग के साथ ऊधमसिंह नगर के दो शातिर अपराधी हैं। आईटीआई गैंग के सरगना के बाद शनिवार को ऊधमसिंह नगर के दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि आईटीआई गैंग के सदस्य उदय सिंह राठौर उर्फ लक्की निवासी ठंडी सड़क नैनीताल रोड को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। कहा कि आरोपी ने लोहे के गेट से हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed