फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Anonymously open house liquor shop in Dogaon

गुपचुप ढंग से दोगांव में खुली देसी शराब की दुकान

Sun, 18 Jun 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Anonymously open house liquor shop in Dogaon
वाइन, ड्राइ डे - फोटो : फाइल फोटो

ज्योलीकोट और बेलुवाखान में लंबे समय तक शराब विरोधी आंदोलन और आमरण अनशन चला। इसके बाद उक्त स्थानों पर शराब की दुकानें नहीं खोली जा सकीं, लेकिन शराब विक्रेता ने विभागीय सहयोग से निकटवर्ती दो गांव के पास रविवार को देसी शराब की दुकान खोलकर शराब की बिक्री शुरू कर दी। इस दुकान की शुरूआत बेहद गोपनीय तरीके से की गई है। 

विज्ञापन


सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बाद एनएच से शराब की दुकानों को हटाने की प्रक्रिया में भुजियाघाट से अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों को शिफ्ट करने की कई कोशिश की गई, लेकिन शराब विरोधी आंदोलन से जुड़ी महिलाओं के आंदोलन ने आबकारी विभाग और शराब व्यवसायी को दुकान खुलवाने के लिए नाकों चने चबाने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


दोगड़ा और बेलुवाखान में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने आमरण अनशन भी किया। लगभग दो माह से ज्यादा चले आंदोलन में मातृशक्ति का पलड़ा भारी रहा। महिलाओं ने 24 घंटे धरना भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


2013-14 में भी महिलाओं के संघर्ष के बाद ज्योलीकोट मुख्य बाजार से शराब की दुकानों को हटाने के लिए प्रशासन को मजबूर होना पड़ा था। तब दुकानों को भुजियाघाट शिफ्ट किया गया था। लेकिन रविवार को गुपचुप तरीके से दोगांव में देसी शराब की दुकान खोल दी गई।


दो गांव में शराब की दुकान खुलने की भनक लगते ही ग्रामीण गुपचुप रूप से इसके विरोध की रणनीति तय करने लगे हैं। हालांकि अभी दोगांव से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू नहीं हुआ है, लेकिन क्षेत्र की महिलाओं ने इस संबंध में अपने जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से शराब की दुकान को दो गांव से हटाने के लिये सहयोग मांगना शुरू कर दिया है। महिलाएं सोशल मीडिया के माध्यम से भी दो गांव से शराब की दुकान हटाने को लेकर खासी सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed