फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Angry during the day, faces blossomed as the evening wore on

दिन में गुस्सा, शाम ढलते ही खिल गए चेहरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Angry during the day, faces blossomed as the evening wore on
हल्द्वानी। बाजार खोले जाने को लेकर सोमवार को जारी की गई एसओपी का जहां व्यापारी संगठनों ने दिनभर विरोध जताया वहीं मंगलवार शाम नई एसओपी जारी होने पर व्यापारियों ने खुशी जताई और नई एसओपी को व्यापारियों के संघर्ष की जीत बताया। व्यापारियों ने कहा कि संगठन पहले से ही सरकार को इस बात के लिए आगाह कर रहे थे। अंतत: व्यापारियों के संघर्ष ने सरकार को मांग मानने के लिए विवश किया।
विज्ञापन

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सुबह हुई वर्चुअल बैठक में संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि दुकानदार बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने शराब की दुकानों पर पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने की भी मांग की। बैठक में अनिल खंडेलवाल, रमेश जोशी, राजकुमार केसरवानी, मुकेश बेलवाल, घनश्याम वर्मा, विनोद गोयल, आफताब हुसैन, जगजीत सिंह चड्ढा, अजय कृष्ण गोयल, अतुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

देवभूमि व्यापार मंडल की वर्चुअल बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि नई एसओपी से व्यापारी समाज से राहत महसूस की है। हम सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं। बैठक में महानगर अध्यक्ष गोविंद बगड़वाल, नगर महामंत्री राजीव जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, युवा प्रदेश अध्यक्ष मुकेश धींगरा, जिला अध्यक्ष पंकज कपूर, महेश मिश्रा, परविंदर प्रिंस, जगमीत मीति, पंकज गुप्ता, मनीष वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई एसओपी का स्वागत मगर कोविड नियमों का करें पालन
हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडेय ने नई एसओपी का स्वागत करते हुए कहा है कि यह व्यापारियों के संघर्ष की जीत है। उन्होंने व्यापारियों को आगाह किया कि अभी कोरोना समाप्त नहीं हुआ है इसलिए कोविड नियमों का पूरी तरह पालन किया जाना जरूरी है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा है कि एसओपी में संशोधन होने से व्यापारियों ने राहत महसूस की है।

टीपीनगर का तीन नंबर गेट खोलने के लिए प्रदर्शन
हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने यातायात नगर का तीन नंबर मंडी गेट खोलने की मांग को लेकर टीपीनगर में प्रदर्शन किया। कारोबारियों का कहना था कि इस गेट से पर्वतीय क्षेत्र को भी यातायात संचालित होता है। इस गेट से रोजाना 300 से 350 व्यापारियों, मिस्त्रियों का कारोबार होता है। प्रदर्शन करने वालों में रमनप्रीत सिंह भसीन, अभिषेक मोंगा, गौरव गोयल, हनीफ भाई, नीरज गोस्वामी, गोपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed