फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Anemia Free India Campaign from three

Nainital News: एनीमिया मुक्त भारत अभियान तीन से

Fri, 31 Jan 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 31 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Anemia Free India Campaign from three
नैनीताल। जिले में एनीमिया मुक्त भारत महा अभियान तीन फरवरी से चलाया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बृहस्पतिवार को नवनियुक्त एएनएम को अभियान के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गर्भवती व उनके परिजनों को एनीमिया (खून की कमी) के लक्षण, पहचान, प्रकार, एनीमिया होने का कारण और इसके दुष्प्रभाव के विषय में जानकारी जरूर दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीन फरवरी को एनीमिया मेगा अभियान के दिन समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में गर्भवतियों की हीमोग्लोबिन जांच की जाएगी। इस दिन में जो गर्भवती जांच से छूट जाएंगी, उनके लिए चार फरवरी से 10 फरवरी तक सघन अभियान चलाकर जांच की जाएगी। प्रशिक्षण में सीएमओ डॉ. एचसी पंत, डॉ. संजीव खर्कवाल, डॉ गणेश धर्मसक्तू, पंकज तिवारी, हेम जलाल, मनोज बिष्ट, दिपेश, मनोज बाबू, हरेन्द्र कठायत, सतीश सती, सपना आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed