फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   And machine-testing of millions of thyroid

मशीन लाखों की और जांच सिर्फ थायरायड की 

Sat, 17 Sep 2016 02:09 AM IST
राजीव शुक्ला
राजीव शुक्ला Updated Sat, 17 Sep 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन

सुशीला तिवारी अस्पताल में लाखों रुपये से खरीदी गई मशीन सिर्फ थायरायड जांच में काम आ रही है, जबकि कई महंगी जांचें इस मशीन से कम दरों पर हो सकती हैं और गरीब मरीजों को राहत मिल सकती है। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि मेडिकल कालेज प्रशासन ने मशीन खरीदने से पहले और खरीदने के बाद जांचों की दरें शासन से पूछना मुनासिब नहीं समझा। 

विज्ञापन


वर्ष 2013 में लगभग 12 लाख रुपए से एम्यूनो एस एनायलाइजर मशीन खरीदी गई। मशीन से विटामिन बी 12, विटामिन डी, ट्यूमर मार्कर, कैंसर मार्कर, कार्डिक मार्कर, फर्टिलिटी समेत अन्य जांचें हो सकती हैं। ये काफी एडवांस मशीन मानी जाती है। मशीन खरीदने से पहले एसटीएच एवं मेडिकल कालेज प्रशासन को शासन से रेट तय करने होते हैं।
विज्ञापन


शासन स्तर पर तय होता है कि कौन सी जांच कितने रुपए में होगी। मशीन खरीदने से पहले और बाद में भी दरों का निर्धारण नहीं कराया गया। लाखों की मशीन की वारंटी भी खत्म होने वाली है। कंपनी ने मशीन की सीएमसी (कंप्रेहेंसिव मेंटीनेंस कांट्रेक्ट) भी की है। इस मशीन में भी महंगा रीजेंट लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल ये उठता है कि शासन से दरें निर्धारित किए बिना मशीन क्यों खरीदी गई। मशीन से होने वाली आधुनिक जांचें निजी पैथालाजी में बहुत महंगी हैं। गरीब मरीज को सस्ती जांच की सुविधा एसटीएच में मिल सकती थी।

एसटीएच में आज भी कई जांचें बाहर से कराई जा रही हैं। सूत्रों की मानें तो मशीन के लिए टेंडर हुआ था। टेंडर में तीन मशीनें चुनी गईं। तीनों मशीनों का डेमो दिल्ली जाकर देखा गया। तीन में एक मशीन अच्छी क्वालिटी की नहीं थी, जबकि दो समान गुणवत्ता की थीं।

बावजूद इसके फाइनेंसियल बिड सिर्फ एक ही कंपनी की निकाली गई।  चिकित्सा-शिक्षा निदेशक डा. आशुतोष स्याना का कहना है कि पुराना मामला होने के कारण उनकी जानकारी में नहीं है। इस मामले की वह स्वयं जांच कराएंगे। साथ ही प्राचार्य से रिपोर्ट तलब की जाएगी और पूछा जाएगा कि क्या नियमों का पालन हुआ है या नहीं। 


मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। वर्ष 2013 का मामला है। इस बात की जांच कराई जाएगी कि शासन से दरें क्यों नहीं तय कराई गई। साथ ही बिड एक ही कंपनी की क्यों निकाली गई। 

- डा. सीपी भैसोड़ा, प्रभारी प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed