फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Do not compel us to take action; resolve CM Portal complaints promptly: DM.

कार्रवाई के लिए विवश न करें, जल्द हल करें सीएम पोर्टल की शिकायतें: डीएम

Sun, 23 Aug 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 23 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Do not compel us to take action; resolve CM Portal complaints promptly: DM.
भीमताल (नैनीताल)। विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने सख्त लहजे में कहा, अधिकारी समस्याओं के समाधान में गंभीरता दिखाएं, मुझे सख्त कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई के लिए विवश न करें।
विज्ञापन

जिले में कुल 817 शिकायतें लंबित रहने पर डीएम ने समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समीक्षा में सर्वाधिक लंबित मामले पांच विभागों में पाए गए। इनमें शहरी विकास (197), पेयजल निगम (137), जल संस्थान (117), राजस्व (77) और ऊर्जा विभाग (53)।
विज्ञापन


लापरवाही पर नोटिस व शासन को रिपोर्ट:
उरेडा, सहकारिता, बाल विकास, प्राथमिक शिक्षा, लघु सिंचाई और राजकीय सिंचाई विभाग की ओर से विकास बजट खर्च न करने पर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बैठक में अनुपस्थित भेषज और रेशम विभाग के अधिकारियों के खिलाफ शासन को कार्रवाई की संस्तुति भेजी जाएगी। जिला पंचायत में बजट खर्च न होने पर एएमए से जवाब तलब किया गया और जिले में स्थायी एएमए की तैनाती हेतु शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए गए। सहकारिता विभाग के 3 वर्षों के कार्यों की जांच हेतु कमेटी गठित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने 237 में से शेष सीएम घोषणाओं और 20 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। पीएमजीएसवाई के ''डी श्रेणी'' में आने पर नाराजगी जताते हुए सुधार की चेतावनी दी। बैठक में एडीएम सौरभ असवाल, एसपी डॉ. जगदीश चंद्र, सीडीओ संतोष पंत, सीएमओ डॉ. रश्मि पंत और सीईओ रणजीत सिंह नेगी उपस्थित रहे।


निजी विद्यालयों की फीस संबंधी शिकायतों की होगी जांच: डीएम
39 स्कूलों ने किया अतिरिक्त फीस का समायोजन, 17 को जारी नोटिसों की जांच जारी
वेंडी पब्लिक स्कूल प्रकरण में 31 अगस्त को स्थलीय जांच व हल्द्वानी में जनसुनवाई
भीमताल (नैनीताल)। निजी स्कूलों द्वारा मनमाने शुल्क और अभिभावकों की शिकायतों पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। विकास भवन में डीएम ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी शिकायतों का पारदर्शी और नियमानुसार निस्तारण हो अभिभावकों का अनावश्यक आर्थिक उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विकासखंड के 39 निजी स्कूलों ने अतिरिक्त शुल्क का समायोजन कर दिया है, जिसके भौतिक सत्यापन के लिए संबंधित प्रधानाचार्यों को अधिकृत किया गया है। वहीं, पूर्व में 17 निजी स्कूलों को जारी नोटिसों की जांच मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित समिति कर रही है।
शिकायतों का समाधान:
सीएम हेल्पलाइन पर बृजलाल मीणा की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन से वार्ता कराकर समाधान कराया गया, जिस पर उन्होंने लिखित संतुष्टि दी। वहीं हिम्मतपुर चौम्वाल निवासी भुवेश भट्ट की शिकायत पर डॉन बॉस्को स्कूल अतिरिक्त फीस का समायोजन छात्रों की आगामी अगस्त-सितंबर 2026 की फीस में करेगा।

वेंडी स्कूल मामले में 31 अगस्त को सुनवाई:
वेंडी पब्लिक स्कूल, दौलतपुर से जुड़े प्रकरण की जांच के लिए छह सदस्यीय समिति गठित की गई है। वित्त अधिकारी इंद्र सिंह भी जांच टीम में शामिल हैं। 31 अगस्त को सुबह 10 बजे स्कूल में स्थलीय निरीक्षण होगा और दोपहर 1 बजे से राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय, कालाढूंगी रोड (हल्द्वानी) स्थित सीआरसी कार्यालय में जनसुनवाई होगी। डीएम ने लंबित मामलों को प्राथमिकता पर निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed