फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   An elderly couple was cheated of Rs 10 lakh

Nainital News: बुजुर्ग दंपती से हुई थी दस लाख रुपये की ठगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
An elderly couple was cheated of Rs 10 lakh
रामनगर। ठगी करने वाले आरोपी के घर के बाहर धरना देने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने में जुट गई है।
विज्ञापन


विपिन विहार कोटद्वार रोड निवासी 85 वर्षीय गिरीश चंद्र नैनवाल और उनकी पत्नी नंदी देवी से कानिया निवासी रमेश चंद्र पपनै ने वर्ष 2014 में दस लाख रुपये लेकर दस साल में चार गुना करने का वादा किया था। युवक की बातों में आकर बुजुर्ग दंपती ने दस लाख रुपये दे दिए थे। अब युवक ने ढाई-ढाई लाख रुपये के एक कंपनी बांड थमा दिए और कहने लगा कि कंपनी डूब चुकी है और मेरे पास कुछ नहीं है। मामले की शिकायत दंपती ने मार्च में कुमाऊं कमिश्नर से की थी। मामले की जांच सीओ रामनगर कर रहे हैं। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि बुजुर्ग की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed