फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   an area level federation of 10 voluntary groups was formed With the help of Municipal Corporation haldwani

Haldwani News: बर्तन बैंक से अपने घर संवार रही भिटौली समूह की महिलाएं, 10 समूहोंं का गठजोड़ है यह संगठन

Mon, 07 Apr 2025 02:06 PM IST
हीरा मेहरा कैलाश पाठक, अमर उजाला
कैलाश पाठक, अमर उजाला Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 07 Apr 2025 02:06 PM IST
सार

नगर निगम के सहयोग से 10 स्वयंसेवी समूहों का एक एरिया लेबल फेरडेरशन बनाया गया। सरकार की ओर से इस संघ को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। इसके अलावा भिटौली समूह से जुड़े प्रत्येक समूह को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।

विज्ञापन
an area level federation of 10 voluntary groups was formed With the help of Municipal Corporation haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

कभी घर की चहारदीवारी में कैद रही महिलाएं आज बैंकिंग, व्यवहार, नेतृत्व क्षमता विकसित कर समूहों का बेहतर संचालन कर रही हैं। इससे परिवार की आजीविका तो बढ़ ही रही है, वे आत्मनिर्भरता की ओर भी अग्रसर हो रही हैं। महिला सशक्तीकरण के लिए ये महिलाएं अनूठी मिसाल पेश कर रही हैं।

विज्ञापन

नगर निगम के सहयोग से 10 स्वयंसेवी समूहों का एक एरिया लेबल फेरडेरशन (क्षेत्र स्तरीय संघ) बनाया गया। सरकार की ओर से इस संघ को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। इसके अलावा भिटौली समूह से जुड़े प्रत्येक समूह को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। नगर निगम के नगर परियोजना प्रबंधक आईपी पंत बताते हैं कि भिटौली समूह की महिलाओं ने अपनी बचत से बर्तन खरीदे। उन्हीं के बूते अपना काम जमाया।

विज्ञापन

शुभ अवसरों पर घरों में भोजन आदि बनाता है समूह
भिटौली समूह में बैणी सेना की भी कुछ सदस्य हैं। वे लोगों के घरों से उपनयन, मुंडन, कथा, शिवार्चन आदि अवसरों के काम भी लेती हैं। वहां प्रसाद, चाय, नाश्ता, भोजन बनाती हैं। नगर निगम के अलावा अन्य सरकारी विभागों के छोटे-छोटे आयोजनों में भी इसी समूह को काम दिया जाता है। वर्तमान में यह समूह 200 से 500 लोगों का भोजन बनाने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

1500 रुपये तक रोजाना आय
परियोजना प्रबंधक आईपी पंत बताते हैं कि भिटौली समूह औसतन प्रतिदिन करीब एक हजार से 1500 रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित कर रहा है। इसके अलावा कुछ महिलाएं तहसील आदि में कैंटीन का संचालन भी कर रही हैं। भिटौली समूह के जरिये महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है। नेतृत्व क्षमता विकसित हुई है। झिझक खत्म हुई है। सबसे बड़ी बात यह है कि महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होकर परिवार को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

सरकारी, गैर सरकारी आयोजनों में भोजन, चाय, नाश्ता आदि का काम भिटौली समूह को दिया जाता है। महिलाएं आत्मनिर्भर होने के साथ ही महिला सशक्तीकरण की मिसाल पेश कर रही हैं। इस समूह को आगे और प्रोत्साहित किया जाएगा। -गजराज सिंह बिष्ट, मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed