फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Amit Kumar Saini became Additional Superintendent of Police, Sunil Bisht was promoted to the post of Inspector.

Nainital News: अमित कुमार सैनी बने अपर पुलिस अधीक्षक, सुनील बिष्ट इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत

Thu, 02 Jul 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 02 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Amit Kumar Saini became Additional Superintendent of Police, Sunil Bisht was promoted to the post of Inspector.
नैनीताल। नैनीताल पुलिस लाइन में बुधवार को आयोजित पीपिंग सेरेमनी में हल्द्वानी के सीओ अमित कुमार सैनी को अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) व उपनिरीक्षक सुनील बिष्ट को निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद पर पदोन्नत किया गया। नैनीताल पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. मंजुनाथ टीसी ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। एसएसपी ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने सेवाकाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनसेवा में उल्लेखनीय कार्य किया है। वर्ष 2017 बैच के पीपीएस अधिकारी अमित कुमार सैनी ने ऊधमसिंह नगर में सीओ रुद्रपुर, पंतनगर और काशीपुर तथा चमोली जिले में सीओ कर्णप्रयाग और चमोली के रूप में सेवाएं दी हैं। इसके बाद उन्होंने नैनीताल जनपद में भवाली, लालकुआं, रामनगर और वर्तमान में हल्द्वानी सर्किल में क्षेत्राधिकारी के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं हैं। समारोह में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, सीओ नैनीताल अंजना नेगी, सीओ अंकित थपलियाल व सीओ विनय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed