फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Amidst the shortage of cooking gas, the demand for induction stoves has started to rise.

Nainital News: रसोई गैस की किल्लत के बीच बढ़ने लगी इंडक्शन चूल्हों की डिमांड

Sat, 14 Mar 2026 02:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 14 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Amidst the shortage of cooking gas, the demand for induction stoves has started to rise.
हल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत के बीच शहर में इंडक्शन चूल्हों की मांग में तेजी आई है। पिछले चार दिनों में इलेक्ट्रॉनिक दुकानदारों का आधे से ज्यादा पुराना स्टॉक बिक चुका है। मांग बढ़ने के बावजूद इनकी कीमतों में इजाफा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार, शहर के छोटे-बड़े दुकानदार रोजाना औसतन छह से सात इंडक्शन चूल्हे बेच रहे हैं। ग्राहक विशेष रूप से इंफ्रारेड मॉडल के चूल्हों को पसंद कर रहे हैं। गैस सिलिंडरों की लंबी वेटिंग और अनिश्चितता के बीच बिजली से चलने वाले चूल्हे एक सुरक्षित और सुलभ विकल्प बन गए हैं। रामपुर रोड के इलेक्ट्रॉनिक होलसेलर रजत जोशी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इंफ्रारेड इंडक्शन चूल्हे खरीदने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका पुराना स्टॉक लगभग निकल चुका है और रोजाना औसतन 20 से 25 पीस की बिक्री हो रही है। मांग बढ़ने के कारण अब ऊपर से भी माल की कमी होने लगी है। 1800 से पांच हजार की कीमत के कुकिंग इंडक्शन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


क्या बोले व्यापारी

रेलवे बाजार के दुकानदार गोविंद आर्या ने बताया कि सामान्य दिनों की तुलना में इन दिनों इंडक्शन की बिक्री काफी अच्छी हो रही है। औसतन पांच से छह पीस रोज बिक रहे हैं। ग्राहकों को पुराने निर्धारित रेटों पर ही माल मिल रहा है। राजेंद्र जोशी ने कहा कि महिलाएं इंडक्शन चूल्हों की खरीदारी के लिए रोजाना पहुंच रही हैं। इंफ्रारेड इंडक्शन में हर प्रकार के बर्तन इस्तेमाल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed