{"_id":"66fc91f1db17689792005cf4","slug":"amendment-in-municipal-voter-list-from-5th-to-9th-october-nainital-news-c-238-1-ntl1003-108675-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: निकाय मतदाता सूची में संशोधन पांच से नौ अक्तूबर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: निकाय मतदाता सूची में संशोधन पांच से नौ अक्तूबर तक
Wed, 02 Oct 2024 05:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। प्रस्तावित निकाय चुनाव के क्रम में नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर पालिका परिषद एवं नगर निगम की मतदाता सूचियों में नाम दर्ज कराने अथवा संशोधन करने के लिए जिला प्रशासन ने तिथि तय कर दी।
पांच अक्तूबर से नौ अक्तूबर तक संबंधित मतदान स्थलों पर शिविर लगाए जाएंगे। प्रभारी अधिकारी पंचस्थानी चुनावालय/सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने बताया कि उक्त तिथि पर नामावली में लिपिकीय या मुद्रण की त्रुटि को ठीक करने समेत छूटे नाम शामिल किए जाएंगे।
इसमें आवेदकों से कोई शुल्क नही लिया जाएगा। इसके लिए नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जा चुकी है। उन्होंने नामित नोडल अधिकारी को समय पर भौतिक सत्यापन कर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद