{"_id":"624203cb5c8144753e55dbf7","slug":"amarujala-covid-vaccination-abhiyan-in-haldwani-haldwani-news-hld4577271148","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन लगाने को उत्साह, टीकाकरण कराने वालों की बढ़ी संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन लगाने को उत्साह, टीकाकरण कराने वालों की बढ़ी संख्या
विज्ञापन
Amarujala Covid Vaccination Abhiyan in Haldwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। वैक्सीन लगवाने को लेकर उत्साह बढ़ा है, इसके साथ हर प्रतिदिन टीकाकरण कराने वालों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ेगी।
12 से 14 साल के बच्चों को सुरक्षा कवच देने के लिए 16 मार्च से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। पहले दिन जिले में 84 बच्चों को टीका लगाया गया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार 17 से 20 तक होली आदि के चलते अभियान बंद रहा। इसके बाद 21 मार्च से अभियान फिर शुरू किया गया। इसमें टीकाकरण केंद्रों के अलावा स्कूलों पर भी फोकस किया गया। 28 मार्च को डेढ़ बजे तक 7642 बच्चों को कोरोना वैक्सीन का सुरक्षा कवच मिल चुका था। ज्ञात हो कि जिले में 38527 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले में 18 टीकाकरण केंद्र बनाए गए।
तारीख - टीका लगा
16 मार्च : 84
21 मार्च: 196
22 मार्च: 905
23 मार्च- 985
24 मार्च: 1248
25 मार्च: 1338
26 मार्च: 1444
27 मार्च: 65 रविवार था और तीन टीकाकरण केंद्र खुले थे)
12 से 14 आयु वर्ग में टीका लगाने वालों की संख्या तुलनात्मक तौर पर बढ़ रही है। यह अच्छा संकेत है। शिक्षा विभाग के सहयोग से स्कूलों में अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में टीकाकरण कराने वालों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। अभिभावकों से भी अपील की जा रही है। डॉ. भागीरथी जोशी, सीएमओ नैनीताल
विज्ञापन
धार्मिक गुरु से लेकर आम लोग भी कर रहे अपील
हल्द्वानी। बच्चों को करोना वैक्सीन लगाने के लिए धार्मिक गुरु से लेकर आम लोग भी अपील कर रहे हैं। कालोनियों की सोसायटी में टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
भविष्य में बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग जो भी टीकाकरण अभियान चला कर सुरक्षा कवच प्रदान करता है। उसमें सभी अभिभावकों को बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए। यह सामाजिक जिम्मेदारी का एक हिस्सा है। - डॉ. जगदीश भट्ट, अध्यक्ष पर्व निर्णय सभा
मेरे परिवार में तीन पीढ़ियां हैं। इसमें माता सावित्री जोशी (84), मैं और पत्नी पूनम जोशी और दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 18 और 21 साल है। सभी को कोरोना वैक्सीन की सभी डोज लग चुकी हैं। हम लोगों की कालोनी की सोसायटी है, उसके माध्यम से भी लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करते हैं। लोगों को समझाया जाता है कि यह वैक्सीन सुरक्षा कवच का कार्य करेगी और बीमारी से होने वाले खतरे से बचाव होगा। - आलोक जोशी, अभिभावक, माधव अपार्टमेंट
सरकार और स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण अभियान को लेकर काफी कोशिश कर रहा है, ऐसे में सभी लोग जो टीकाकरण के दायरे में आते हैं, उनको टीक लगवाना चाहिए। यह सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। - आशीष, सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च के मीडिया प्रभारी