फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Amar Ujala's health camp

पहाड़ के 180 मरीजों को मिला मुफ्त इलाज और दवाएं 

Mon, 24 Apr 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)। Updated Mon, 24 Apr 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala's health camp
अमर उजाला का स्वास्‍थ्य शिविर - फोटो : अमर उजाला

भीमताल (नैनीताल)। अमर उजाला फाउंडेशन और कृष्णा हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नौकुचियाताल स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 180 से अधिक मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाएं दी गईं। 

विज्ञापन


सुबह 11 बजे शुरू हुए शिविर में 200 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया, जबकि 180 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। इसके अलावा कई लोगों ने ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच कराई। शिविर में वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके खुराना, वरिष्ठ ट्रामा, जोड़ प्रत्यारोपण, आर्थोस्कोपिक डॉ. अंशुमन राय, वरिष्ठ प्लास्टिक, बर्न एवं कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. प्रशांत मून, वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ. मनमीत कौर, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित सुयाल, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. पूजा सुयाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ पांडे व डा. ईमा बारी ने सेवाएं दीं। शिविर में सबसे अधिक मरीज नाक, कान, गला, हड्डी रोग, पेट दर्द, स्त्री रोग, उच्च रक्तचाप, शुगर आदि पहुंचे थे। 
विज्ञापन


बता दें कि अमर उजाला फाउंडेशन सामाजिक कर्तव्यों के निर्वहन में हमेशा ही अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। इससे पूर्व भी अमर उजाला द्वारा कई स्थानों पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें हजारों लोगों को लाभ मिल चुका है। शिविर में नौकुचियाताल, भीमताल, थपलिया मेहरागांव, खड़की, गादे समेत कई गांवों के लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में पहुंचे लोगों ने अमर उजाला की इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीमताल (नैनीताल)। अमर उजाला फाउंडेशन और कृष्णा हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की ओर से आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर को सफल बनाने में राजकीय इंटर कॉलेज नौकुचियाताल के इतिहास प्रवक्ता जय प्रकाश सिंह, जीव विज्ञान प्रवक्ता प्रदीप सनवाल समेत नाव चालक कल्याण समिति के अध्यक्ष और पूर्व बीडीसी सदस्य दुर्गादत्त पलड़िया, समाजसेवी रघुवर दत्त पंत, हरीश पलड़िया, कमल बेलवाल समेत राइंका की छात्राएं लता पलड़िया, गोकुल भट्ट, बीना पलड़िया व ज्योति पलड़िया तथा इंद्रेश ने भी सहयोग किया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed