फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Amar Ujala Health Abhiyan in Nainital

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : नैनीताल में लगाए जा रहे विशेष शिविर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Health Abhiyan in Nainital
Amar Ujala Health Abhiyan in Nainital
नैनीताल। शहर के अधिकांश बोर्डिंग स्कूलों में अध्ययनरत वरिष्ठ छात्र-छात्राओं का शत प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है जबकि 12-14 और 15-17 वर्ष के विद्यार्थियों का विशेष शिविर लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण को लेकर स्कूल प्रबंधन के साथ ही अभिभावक जागरूक हैं। अभिभावकों का कहना है स्कूलों में टीकाकरण होने से बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता नहीं है।
विज्ञापन

नैनीताल और आसपास आठ बोर्डिंग स्कूल हैं। इनमें शेरवुड कॉलेज और बिड़ला कॉलेज पूरी तरह बोर्डिंग स्कूल हैं जबकि सेंट मैरीज, सेंट जोजफ, सेंट जेवियर, मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर और पार्वती प्रेमा जगाती विद्यालय डे-बोर्डिंग स्कूल हैं। सोसायटी आफ प्राइवेट स्कूल्स आफ नैनीताल के पदाधिकारियों के मुताबिक बोर्डिंग स्कूलों में लगभग 18 वर्ष से अधिक उम्र के 2200 से अधिक छात्र-छात्राओं का शत प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। अब बीडी पांडे अस्पताल प्रबंधन के सहयोग से अलग-अलग स्कूलों में 12 से 14 और 15-17 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। स्कूलों में बच्चों को टीका लगाने से पहले अभिभावकों की लिखित सहमति ली जा रही है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों से बातचीत
शुरू में टीका लगाने को लेकर मन में डर था। टीका लगाने के बद अब बीमारी का भय खत्म हो गया है लेकिन अभी भी हम कोरोना नियमों का पालन कर रहे हैं।
- जानवी रौतेला छात्रा
कोरोना संक्रमण फैलने के बाद बीमारी का डर बना था। पढ़ाई में भी मन नहीं लगता था लेकिन अब टीके लगने लगे हैं। मैंने भी टीकाकरण करा लिया है तो पहले जैसा डर नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मानस तिवारी छात्र
शुरू में टीका लगाने के बाद बुखार आने की आशंका से भय बना था। टीका लगाने के बाद बुखार का आभाष नहीं हुआ। अब बीमारी का भय दूर हुआ है। - दिव्यांशु कीर्ति छात्र
स्कूल खुलने के बाद 18 वर्ष से अधिक के बच्चों को टीके लगे हैं और अब तो 12 वर्ष से ऊपर के बच्चों का भी टीकाकरण हो रहा है। इसका लाभ सभी बच्चों को मिल रहा है।
-राहुल रौतेला छात्र
अभिभावकों से बातचीत
जब तक बच्चों के लिए टीके उपलब्ध नहीं थे तब तक बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर खासी चिंता बनी रहती थी लेकिन अब बच्चों ने टीके लगा लिए हैं तो उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंता कम हुई है।
- दीपा रौतेला अभिभावक व गृहिणी
बच्चों के लिए टीके उपलब्ध होना जरूरी था। जब से बच्चों का टीकाकरण शुरू हुआ तब से सभी अभिभावक प्रसन्न हैं। उनकी एक बड़ी चिंता दूर हुई है।
- मीनाक्षी कीर्ति अभिभावक व शिक्षिका
विद्यालय प्रबंधन से बातचीत
सभी प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों और अभिभावकों पत्र भेजकर बच्चों का अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराने को कहा गया है। कई अभिभावक बच्चों को स्वास्थ्य विभाग के शिविरों में टीके लगवा चुके हैं। जिन्हें टीका नहीं लगा है उनके लिए स्कूल स्तर पर भी शिविर लगाए जा रहे हैं।

- अनिल शर्मा प्रधानाचार्य और अध्यक्ष सोसायटी आफ प्राइवेट स्कूल्स आफ नैनीताल।
नैनीताल के बोर्डिंग स्कूलों में सीनियर वर्ग के शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कराया जा चुका है। इन दिनों 12 से 17 वर्ष के बच्चों को टीके लगाए जा रहे हैं। बिड़ला और आल सेंट्स समेत कई विद्यालयों में टीकाकरण शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। अभिभावकों को भी बच्चों के टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है।
- आलोक साह जनसंपर्क अधिकारी सोसायटी आफ प्राइवेट स्कूल्स आफ नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed