{"_id":"637e659e79b37d4ae72a0166","slug":"alternative-route-to-haidakhan-being-prepared-from-raushil-and-vijaypur-bhimtal-news-hld4830032192","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रौशिल और विजयपुर से तैयार हो रहे हैड़ाखान का वैकल्पिक मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रौशिल और विजयपुर से तैयार हो रहे हैड़ाखान का वैकल्पिक मार्ग
विज्ञापन
भीमताल के रौशिल में वैकल्पिक मार्ग तैयार करती जेसीबी। संवाद
- फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने बुधवार को विजयपुर-ओखलढूंगा वैकल्पिक मोटर मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया है। इससे पहले मंगलवार को रौशिल से भी हैड़ाखान के लिए वैकल्पिक मोटर मार्ग का निर्माण शुरू किया गया। विभागीय अधिकारियों ने सप्ताह भर में पिकअप से दोनों वैकल्पिक मार्गों को तैयार कर पिकअप जैसे छोटे वाहनों से यातायात शुरू कराने की बात कही है। इधर, विधायक राम सिंह कैड़ा ने लोनिवि से शुक्रवार तक हर हाल में वैकल्पिक मार्ग पर यातायात सुचारु कराने को कहा है ताकि ग्रामीणों और किसानों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।
एक सप्ताह पूर्व काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरने से यातायात पूरी तरह 43 बंद हो गया। इस वजह से 120 ग्राम पंचायतों का संपर्क मोटर मार्ग से भंग होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। किसानों की फसलें मंडी तक नहीं पहुंच पा रही हैं। दुग्ध समितियों तक दूध की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्हें हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों, कर्मचारियों को भी परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों को चीजें महंगे दामों पर खरीदनी पड़ रही हैं।
ग्रामीणों की दिक्कतों पर मंगलवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद प्रशासन और लोनिवि ने मंगलवार से हैड़ाखान के लिए रौशिल से वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया। बुधवार को विजयपुर-ओखलढूंगा से भी वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। लोनिवि ईई दीपक गुप्ता ने कहा कि रौशिल और विजयपुर-ओखलढूंगा से वैकल्पिक मार्ग का काम शुरू कर दिया है। जल्द छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी जाएगी। हैड़ाखान मार्ग से मलबा हटाया गया है ताकि लोग पैदल आवाजाही कर सकें।
विज्ञापन
विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि रौशिल से वैकल्पिक मार्ग बनाया जा रहा है। इसे अमृतपुर-जमरानी मार्ग से जोड़कर आवाजाही शुरू कराई जाएगी। कैड़ा ने कहा कि विभागीय अधिकारियों से शुक्रवार तक वैकल्पिक मार्ग पर यातायात शुरू कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि हैड़ाखान-काठगोदाम मार्ग को भी दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।