फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Along with the development of tourism, youth employment initiatives

पर्यटन के विकास के साथ ही युवाओं को रोजगार की पहल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Along with the development of tourism, youth employment initiatives
नैनीताल। नगर पालिका नैनीताल ने पर्यटन विकास के साथ ही निजी आय के स्रोत बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। सरिताताल परिक्षेत्र को विकसित करने की योजना है जिससे यहां पर्यटन बढे़गा और स्थानीय युवाओं को भी रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन

इस वर्ष पंचम वित्त में त्रैमासिक 25 लाख रुपये की बढ़ोत्तरी से पालिका को झटका लगा है। उक्त धनराशि वेतन के लिए भी पूरी नहीं है। इसकी प्रतिपूर्ति और पालिका की आर्थिक मजबूती के लिए पालिका ने कवायद शुरू कर दी है। शेरवुड के पास मिनी सरोवर बनाकर उसे खूबसूरत पर्यटक स्थल बनाने की कार्ययोजना के साथ ही पालिका ने सरिताताल परिक्षेत्र में भी विकास की योजना तैयार की है।
विज्ञापन

ईओ अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि सरिताताल में खाली पड़ी भूमि में एक स्वरूप लिए हुए मूवेबल (एक स्थान से दूसरे स्थान) पर ले जा सकने वाली छोटी दुकानें बनाई जाएंगी जिन्हें नियोजन के साथ स्थानीय लोगों को व्यवसाय के लिए दिया जाएगा। साथ ही सरिताताल के नैसर्गिक सौंदर्य और पर्यावरण को बरकरार रखते हुए पर्यटक स्थल के विकास की योजना है। इसे शीघ्र धरातल पर उतारकर अमली जामा पहनाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed