फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Almora Howe remained closed for several hours due to the fall of the boulder

बोल्डर गिरने से तन घंटे बंद रहा अल्मोड़ा हावे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Almora Howe remained closed for several hours due to the fall of the boulder
धानाचूली क्षेत्र में बारिश से किसानों के खेतों में लगी गोभी की फसलें खराब हो गई। संवाद
हल्द्वानी/नैनीताल/भीमताल/भवाली/गरमपानी/धानाचूली/बेतालघाट। असौज (आश्विन) के महीने में इतनी मूसलाधार बारिश शायद ही कभी हुई हो। असौज (आश्विन मास को कुमाऊं में असौज नाम से भी जाना जाता है।) में तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। पहाड़ों से बोल्डर, पत्थर और मलबा गिरने से कई सड़कों पर यातायात बंद है। भूस्खलन से कई लोगों के मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। प्रभावित परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया गया है। किसानों की खेतों में लगी फसलें और सब्जियां बर्बाद हो गई हैं। बारिश से महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। जिले की कोसी, शिप्रा, गौला, नंधौर नदियां उफान पर हैं। नदियों और जिले की सभी झीलों का जलस्तर बढ़ गया है। पहाड़ और मैदान की ओर जाने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग की पहाड़ियों से पत्थर, बोल्डर और मलबा गिरने से यात्रियों और वाहन चालकों को खासी दिक्कतें हुईं। क्वारब के पास बोल्डर, पत्थर, मलबा गिरने से अल्मोड़ा हाईवे सुबह आठ बजे से तीन घंटे बंद रहा। इस दौरान यात्री जाम में फंसे रहे। एनएच के अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से मार्ग पर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग में कनवाड़ी की पहाड़ी से पत्थर गिरने से खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही हादसे के समय कार में कोई नहीं सवार था। शाम को नैनी पुल के पास बोल्डर गिरने से पुलिस ने भवाली से अल्मोड़ा की तरफ आने वाले वाहनों को बाया रानीखेत होते हुए भेजा और अल्मोड़ा की ओर से आने वाले वाहनों को क्वारब-नथुवाखान होते हुए भवाली की ओर भेजा। कनवाड़ी की पहाड़ी से भुजान के पास पत्थर और मलबा आने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया गया। मलबा आने से रातीघाट-बेतालघाट, शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। देर शाम को जेसीबी की मदद से मार्ग खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों को पहुंचा नुकसान
धानाचूली। धारी तहसील क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से धानाचूली, धारी और ओखलकांडा में किसानों की फसलें खराब होने से सालभर की मेहनत पर पानी फिर गया। धानाचूली के किसान पान सिंह ने बताया कि उनके खेत में लगी 200 कट्टा गोभी सड़ गई है। इससे हजारों रुपये का नुकसान हुआहै। किसान नारायण सिंह और सोबन सिंह ने बताया कि खेतों में लगी बीन, मटर, मक्का और मडुवे की फसलें खराब होने से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
जिले के 15 लोगों के मकानों को नुकसान
नैनीताल तहसील क्षेत्र के 12 और कोश्याकुटौली तहसील के तीन मकानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से अन्य लोगों के मकानों में शिफ्ट कर दिया है। बेतालघाट में पुलिस कर्मियों ने कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामसभा हल्दियानी तोक और जावा के चार परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। बीमार त्रिलोक सिंह को तबीयत खराब होने पर स्ट्रेचर की मदद से सड़क तक लाया गया। उन्हें सरकारी वाहन से सुरक्षित हल्दियानी पहुंचाया गया। तल्ला रामगढ,़ झुतिया, बोहराकोट के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। झूतिया गांव के ललित मोहन के मकान की सुरक्षा दीवार गिरने से मकान को खतरा हो गया है। समाजसेवी देवेंद्र सिंह मेरे और ग्राम प्रधान सुरेश मेर ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन को सूचना दी। तल्ला रामगढ़ बाजार से बहने वाली नदी भी उफान पर है।
कोट
जिले में 15 मकानों को आंशिक रूप से नुकसान होने पर मकान में रहने वाले लोगों को अन्य मकानों पर शिफ्ट किया गया है। जो मोटर मार्ग बंद हैं उन्हें खोला जा रहा है। बारिश से हुए नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिया जाएगा।
- राहुल साह, एसडीएम नैनीताल
कोट
धारी तहसील क्षेत्र में बारिश से जनहानि की सूचना नहीं है। टीमें क्षेत्र में बारिश से हो रहे नुकसान का आंकलन कर रही हैं। पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।

- योगेश सिंह मेहरा, एसडीएम धारी

रामगढ़ के झूतिया में ललित मोहन के घर की सुरक्षा दीवार टूटने से मकान को खतरा बना हुआ है। संवाद

रामगढ़ के झूतिया में ललित मोहन के घर की सुरक्षा दीवार टूटने से मकान को खतरा बना हुआ है। संवाद

खैरना में शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी आबादी की ओर आ गया। संवाद

खैरना में शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी आबादी की ओर आ गया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed