{"_id":"df7c5cf42b4d34e72e9acf2936fae12c","slug":"almora-girl-of-being-caught-in-haldwani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान जा रही अल्मोड़ा की लड़की को हल्द्वानी में पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान जा रही अल्मोड़ा की लड़की को हल्द्वानी में पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्माइल टीम ने राजस्थान जाने के लिए घर से निकली अल्मोड़ा की किशोरी को बृहस्पतिवार की रात पकड़ा है। किशोरी के पास पैसे भी नहीं हैं। पुलिस ने लड़की से पूछताछ के बाद उनके माता पिता को थाने में बुलाया है।
विज्ञापन
एसएसआई इंदर सिंह राणा ने बताया कि अल्मोड़ा जिले के धारा नौला निवासी फौजी की पुत्री हाईस्कूल की छात्रा है। बृहस्पतिवार को किशोरी परिवार को बताए बगैर घर से निकल गई। रोडवेज पहुंचने के बाद रात में वह एक टेंपो में सवार हुई। गोरापड़ाव जाने के बाद टेंपो चालक ने पैसे मांगे तो उसने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन
इस मामले में टेंपो चालक ने पुलिस को सूचना दी। स्माइल की महिला कांस्टेबल उसे पकड़कर कोतवाली लायी। यहां महिला पुलिसकर्मियों ने लड़की से पूछताछ की। लड़की का कहना है कि वह राजस्थान के कोटा से कोचिंग करना चाहती है।
विज्ञापन
उसके पिता पहले कोटा में तैनात रहे हैं। इसी कारण वह घर से चुपके से भागी है। एसएसआई इंदर सिंह राणा ने इस मामले में उसके पिता से फोन पर बात की। पुलिस का कहना है कि माता पिता लड़की को लेने के लिए आ रहे हैं।