फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Allegation of tender against rules in Child Development Department

बाल विकास विभाग में नियम विरुद्ध निविदा निकालने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Allegation of tender against rules in Child Development Department
बाल विकास विभाग में नियम विरुद्ध निविदा निकालने का आरोप
विज्ञापन

प्रिंटिंग सामग्री के साथ प्रिंटिंग से इतर सामग्री क्रय करने का भी उल्लेख
स्थानीय उद्यमियों की उपेक्षा कर बाहरी उद्यमियों को निविदा दिए जाने की साजिश बताया
स्थानीय उद्यमियों की आपत्ति और प्रार्थना पत्रों को भी नजर अंदाज करने का है आरोप।
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। प्रदेश के बाल विकास विभाग की ओर से अजीबोगरीब निविदा जारी करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है कि प्रिंटिंग से संबंधित निविदा में प्रिंटिंग से इतर सामग्री का भी उल्लेख किया गया है जबकि प्रिंटिंग सामग्री की निविदा के साथ इतर सामग्री की निविदा आमंत्रित करना नियम विरुद्ध है। विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री की स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट लोकल फॉर वोकल का भी सरासर उल्लंघन किया गया है।
स्थानीय लघु उद्यमी उत्तरायण प्रकाशन हल्द्वानी के घनश्याम भट्ट, सालम सेल्स के संतोष जोशी, बागनाथ पेपर प्रोडक्ट बागेश्वर के दलीप सिंह खेतवाल, समय साक्ष्य देहरादून की रानू बिष्ट, एमएस प्रिंटर्स हल्द्वानी के महेश जोशी, एचजे इंटरप्राइजेज हल्द्वानी के जगदीश जोशी, हिमाद्रि प्रकाशन अल्मोड़ा के संजय डालाकोटी ने आरोप लगाया है कि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास निदेशालय की ओर से 27 मई 2021 को जारी ई निविदा में प्रिंटिंग सामग्री के साथ ही इतर सामग्री जैसे टोपी, घड़ी, बैग, रेडियो वॉयस, जिंगल्स, छाता, गुब्बारे आदि को भी इसी निविदा में सम्मिलित किया गया है, जबकि प्रिंटिंग से इतर सामग्री की निविदा अलग से जारी की जानी चाहिए। निविदा दाता का सालाना टर्नओवर 10 करोड़ रुपये मांगा गया है, जबकि उत्तराखंड में 10 करोड़ रुपये सालाना टर्नओवर किसी भी लघु उद्यमी का नहीं है। ई निविदा की दरों को दो साल के लिए अनुबंध करने का प्रावधान किया गया है जो नियम विरुद्ध है। आईएसओ और प्रदूषण प्रमाणपत्र निविदा के साथ अनिवार्य रूप से मांगा गया है, जो प्रिंटिंग उद्योग में लागू नहीं होता है। निविदादाताओं से लैब टेस्ट रिपोर्ट भी मांगी गई है, जबकि लैब टेस्ट रिपोर्ट देने का भी कोई नियम नहीं है। तकनीकी निविदा के मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने का समय निविदा पेश करने से एक दिन पहले मांगा गया है जिससे निविदा की गोपनीयता प्रभावित होती है।
विज्ञापन

उद्यमियों ने आरोप लगाया कि यह सब अपने किसी चहेते उद्यमी के नाम निविदा जारी करने की साजिश है। इससे जहां लोकल फॉर वोकल की अवधारणा का हनन होता है वहीं स्थानीय उद्यमियों को इसमें भाग लेने से वंचित किया जा रहा है। विभाग द्वारा निविदा से पूर्व तीन जून को गूगल मीट के माध्यम से प्री बिड बैठक आहूत की गई थी, जिसमें उद्यमियों से सुझाव मांगे गए थे लेकिन उद्यमियों द्वारा दिए गए किसी भी सुझाव पर अमल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
विभाग ने नियमानुसार टेंडर आमंत्रित किए हैं। टेंडर में सभी की इच्छाओं की पूर्ति नहीं की जा सकती। कमेटी जो निर्णय लेगी, उसके अनुरूप निर्णय लिया जाएगा। जो पात्र होगा, उसके पक्ष में टेंडर स्वीकृत होंगे। -एचसी सेमवाल, निदेशक, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed