फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Allegation of not having wood for funeral

Nainital News: अंत्येष्टि के लिए लकड़ियां नहीं होने का आरोप

Sat, 30 Nov 2024 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 30 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Allegation of not having wood for funeral
नैनीताल। पाइंस घाट में शव के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी नहीं मिलने का मामला सामने आया है। बता दें कि शुक्रवार को शेरवुड क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत होने के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए पाइंस घाट ले गए। वहां जब परिजन लकड़ी तौलने गए तो उनको लकड़ी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों व अन्य लोगों की ओर से सड़क से नीचे बने स्लाइडर और आसपास पड़ी लकड़ी बीनी गई। दो घंटे की मेहनत के बाद लोगों ने चिता के लिए लकड़ी एकत्र की। शेरवुड निवासी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि पालिका को इस ओर ध्यान देना चाहिए। इधर, पालिका के ईओ दीपक गोस्वामी ने बताया कि पालिका के कर्मचारी घाट पर मौजूद रहता है। जरूरी काम पड़ने के चलते वह कुछ देर के लिए कहीं चला गया था। शव घाट पर पहुंचने के दौरान नीचे लकड़ी नहीं थी, लेकिन सूचना के बाद सड़क से लकड़ी नीचे डालकर व्यवस्था बना दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed