फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   All Saints College Sports Day Program

Nainital News: मार्चिंग शील्ड पर रॉबिंसन सदन का कब्जा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
All Saints College Sports Day Program
शुक्रवार को ऑल सेंट्स कॉलेज के स्पोर्ट्स डे मनाया।
नैनीताल। मार्च पास्ट, पीटी डिस्प्ले के साथ शुक्रवार को ऑल सेंट्स कॉलेज में स्पोर्ट्स डे मनाया गया। दो दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम में छात्राओं ने जिम्नास्टिक में हैरतअंगेज कर्तब किए। इस वर्ष की मार्चिंग शील्ड पर रॉबिंसन सदन का कब्जा रहा। ब्रेडबरी सदन द्वितीय व मिलमन सदन तृतीय रहे। मुख्य अतिथि व विद्यालय की पूर्व छात्रा चांदनी दबास ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत गेम्स कैप्टन ने मशाल के साथ की। छात्राओं ने द नाइट्स की धुन पर वेल्कम ड्रिल पेश कर दर्शकदीर्घा में बैठे लोगों का स्वागत किया। छात्राओं ने जिमानस्ट, नृत्य और गीतों की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। इस दौरान नंदा देवी साह, आकांक्षा चतुर्वेदी व आस्था चतुर्वेदी को पर्वतारोहण, यशिका नंदा व सुहार्दिका नंदा को योग, शुभांगी कुंवर और अमायरा बजाज को गोल्फ, जयति बिष्ट को बैडमिंटन व अशिमा स्याल को पुस्तक लेखन के लिए यंग अचीवर्स अवाॅर्ड से नवाजा गया। आईएससी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खुशी शोएब और गायत्री साह को एफसी रुस्तगी मेमोरियल कप दिया गया। रिनि प्रभाकर म्यूजिक ट्रॉफी देवी सेटिया के नाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed