फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   All India Treds Cup hockey tournament

अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता

Tue, 07 Jun 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Tue, 07 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
All India Treds Cup hockey tournament
ट्रेड्स कप हॉकी - फोटो : अमर उजाला
जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से अमर उजाला प्रायोजित 94वीं  अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में मंगलवार को दो मैच खेले गए। इनमें बरेली और शाहजहांपुर ने जीत हासिल कर अगले दौर में जगह बनाई। 
विज्ञापन


 डीएसए मैदान में पहले मैच में वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे कोटा और गुरुनानक हॉकी क्लब बरेली के बीच मुकाबला हुआ। पहले हाफ में बरेली 1-0 से बढ़त बनाए थी। टीम के लिए 30वें मिनट में राजा ने गोल किया। दूसरे हाफ में बरेली की ओर से 37वें मिनट में अंजार, 40वें मिनट में विकास और 44वें मिनट में अंजार ने फिर गोल किया। कोटा की ओर से खेल के 33वें मिनट में मो. जहीर और 39वें मिनट में संजय ने गोल दागा। इस तरह बरेली ने यह मैच 4-2 से जीत लिया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में प्रिंस हॉकी क्लब शाहजहांपुर ने डायमंड हॉकी क्लब पूरनपुर को 3-1 से हराया। पहले हाफ में पूरनपुर 1-0 से बढ़त बनाए थी। खेल के तीसरे मिनट में सावन आजाद ने गोल किया। मध्यांतर के बाद शाहजहांपुर की ओर से 17वें मिनट में सुमित, 39वें मिनट में राजेंद्र और 42वें मिनट में सुमित ने गोल किया। पूरनपुर के खिलाड़ियों ने भी गोल करने के काफी प्रयास किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अंपायर मंजुल, प्रकाश सनवाल, सीएल साह, अमित कुमार और ललित साह थे। तकनीकी समिति में दीपक साह, रोहित साह और तकनीकी निदेशक अहमद सिद्दीकी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



आज के मुकाबले
- 3.30  बजे से सीएलएससी नैनीताल बनाम मुरादाबाद हाकी एकेडमी
- 4.45 बजे से चैंपियन हाकी क्लब रामपुर बनाम मेवाड़ यूनाइटेड क्लब उदयपुर 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed