फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   All India Trades Cup hockey tournament

लखनऊ, शाहजहांपुर और रामपुर विजयी

Thu, 11 Jun 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 11 Jun 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
All India Trades Cup hockey tournament

अमर उजाला प्रायोजित 93वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हाकी प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए मैचों में लखनऊ, शाहजहांपुर और रामपुर की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से आयोजित पहले मैच में नार्दन रेलवे लखनऊ ने चित्रा हाकी क्लब रामपुर को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से हराया। मध्यांतर तक लखनऊ 3-0 से बढ़त बनाए हुए थी। मध्यांतर बाद लखनऊ की ओर से 4 गोल और किए गए। विजयी टीम से खेल के 8वें, 28वें, 32वें व 47वें में प्रशांत, 5वें में अमित कुमार, 45वें अखिलेश, जबकि 56वें में गौरव ने गोल दागा।
विज्ञापन


दूसरे मैच में टाउनहाल क्लब शाहजहांपुर ने स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ को 9-0 से हराया। मध्यांतर तक शाहजहांपुर 5-0 से आगे थी उसके बाद फिर 4 गोल और किये। शाहजहांपुर से खेल के 13वें, 17वें व 43वें मिनट में लाल खान, 25वे व 55वें मिनट में हरमनदीप, 27वें व 46वें मिनट में गुरुविन्दर, 21वें में शदबजीत तथा 51वें मिनट में अभयपाल ने गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मैच में यंग मैन यूनियन हाकी क्लब रामपुर ने यंग स्टार हाकी क्लब बरेली को 2-1 से हराया। मध्यांतर तक रामपुर 1-0 से आगे थी। मध्यांतर बाद दोनों टीमों ने एक-एक गोल किये। रामपुर से 29वें मिनट में जय किशन तथा 43वें मिनट में सनी सोनकर ने गोल किया। बरेली से एकमात्र गोल 57वें मिनट में रिहान ने किया। अंपायर ललित साह, मोहित रावत, अमित कुमार व चंद्र लाल साह, तकनीकी समिति में रोहित साह, कैलाश बोरा,दीपक साह व मोहम्मद अय्यूब तथा उद्घोषक मनोज कुमार थे।


आज के मैच
आयोजक सचिव चंद्र लाल साह ने बताया कि 11 जून को अपराह्न 2.30 बजे से वेर्स्टन रेलवे कोटा बनाम डीएचए सुल्तानपुर, 3.30 बजे से यूपी पावर स्टेट लखनऊ बनाम मुरादाबाद हाकी क्लब और 5 बजे से चैम्पियन हाकी क्लब रामपुर बनाम गुरु नानक हाकी क्लब बरेली के बीच मैच खेला जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed