फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Alerts in the state

स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश में अलर्ट 

Fri, 14 Jul 2017 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। Updated Fri, 14 Jul 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
Alerts in the state
swine flu

हल्द्वानी। देहरादून में स्वाइन फ्लू के तीन मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य महानिदेशक ने स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। सभी सीएमओ को सतर्क रहने और स्वाइन फ्लू का मामला सामने आने पर तत्काल सूचना देने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


देहरादून में एक निजी नर्सिंग होम में स्वाइन फ्लू का मामला आया मगर सीएमओ ने सूचना नहीं दी। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. डीएस रावत ने बताया कि स्वाइन फ्लू के तीन मामले अप्रैल से जुलाई तक सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू से एक मौत होने की भी सूचना है। स्वाइन फ्लू के तीन मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
विज्ञापन


डॉ. रावत ने बताया कि सभी जिले के सीएमओ को सतर्क रहने को कहा गया है। अस्पतालों में स्वाइन फ्लू को लेकर आइसोलेशन वार्ड बनाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों में भी अगर इलाज के लिए स्वाइन फ्लू के मरीज आते हैं तो उसकी सूचना तत्काल सीएमओ को देनी होगी। ऐसा न करने वाले अस्पतालों को नोटिस देने के साथ ही कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed