फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ajay bhatt said that government is trying to provide water to every one

सरकार का प्रयास ‘हर घर में नल और हर नल में जल’ हो : भट्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
ajay bhatt said that government is trying to provide water to every one
हल्द्वानी के राजेंद्र नगर क्षेत्र में अमृत योजना के अंतर्गत डाली जा रही पेयजल लाइन का शुभारंभ कर?
हल्द्वानी संासद अजय भट्ट और मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने शुक्रवार को अमृत योजना के तहत राजपुरा में पेयजल योजना के पुनर्गठन कार्य (233.25 लाख) का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। सांसद भट्ट ने कहा कि ‘हर घर में नल और हर नल में जल’ के उद्देश्य की पूर्ति के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या एवं जल के अत्यधिक दोहन से भूमिगत जल का स्तर लगातार नीचे जा रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हम भूमिगत जल के साथ ही, बिजली, पेट्रोल, डीजल, वन आदि का उचित उपयोग करें। मेयर डॉ. रौतेला ने कहा कि नगर निगम घाटे से उबर चुका है। 39 करोड़ की लागत से 800 बीघा जमीन में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के साथ ही सीवर लाइन और पेयजल लाइनें बिछाने की दिशा में भी सार्थक प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान राज्यमंत्री अजय राजौर, पार्षद राधा आर्या, मुन्नी कश्यप, महेश चंद्र, राजेंद्र अग्रवाल, डेविड, विनीत उपाध्याय, राजेंद्र सुयाल, दिनेश रंधावा, दयाकिशन पोखरिया आदि थे। संचालन जितेंद्र महता ने किया।
विज्ञापन

करीब 3 हजार की जनसंख्या को होगा फायदा
राजपुरा पेयजल योजना वितरण प्रणाली के तहत राजपुरा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12, 13, 14 में 4955 मीटर नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इससे क्षेत्र की 2830 जनसंख्या को लाभ मिलेगा। क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए 2 नलकूप एवं 2 ओवरहेड टैंक का उपयोग भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed