{"_id":"6548665052c523b2bd09c0e5","slug":"air-and-noise-pollution-will-be-investigated-in-nainital-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital Air Pollution: नैनीताल में होगी वायु-ध्वनि प्रदूषण की जांच, PCB की ओर से तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital Air Pollution: नैनीताल में होगी वायु-ध्वनि प्रदूषण की जांच, PCB की ओर से तैयारी पूरी
Mon, 06 Nov 2023 09:36 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 06 Nov 2023 09:36 AM IST
सार
नैनीताल में वायु और ध्वनि प्रदूषण की जांच (Nainital Air Pollution) होगी। इसके लिए मशीन लगा दी है। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी डीके जोशी ने बताया कि हल्द्वानी और नैनीताल में जांच के लिए मशीनों को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
नैनीताल में होगी वायु-ध्वनि प्रदूषण की जांच।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहली बार दिवाली के मौके पर नैनीताल में वायु और ध्वनि प्रदूषण की जांच होगी। इसके लिए मशीन लगा दी है।
विज्ञापन
पीसीबी नैनीताल और हल्द्वानी में सामान्य तौर पर जांच करता है। दिवाली के समय 15 दिन की वायु-ध्वनि प्रदूषण की जांच होती है, जिससे पर्व से पहले, दिवाली के दिन और पर्व के बाद कुल 15 दिनों की हवा-ध्वनि प्रदूषण की जांच होती है। यह जांच का काम केवल हल्द्वानी में होता रहा था, पर अब पहली बार नैनीताल में जांच करने का फैसला किया गया है।
पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी डीके जोशी ने बताया कि हल्द्वानी और नैनीताल में जांच के लिए मशीनों को लगा दिया गया है। नैनीताल में पहली बार में दिवाली के समय पंद्रह दिनों की जांच हो रही है।
विज्ञापन