फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   After the formation of the state, 154 history sheeters were registered in Nainital district.

राज्य बनने के बाद नैनीताल जिले में 154 हिस्ट्रीशीटर दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
After the formation of the state, 154 history sheeters were registered in Nainital district.
हल्द्वानी। राज्य बनने के बाद नैनीताल जिले के विभिन्न थानों में 154 हिस्ट्रीशीटर पंजीकृत हैं। इनमें 22 लापता हैं। कोतवाली रामनगर में सबसे ज्यादा हिस्ट्रीशीटर पंजीकृत हैं जबकि भीमताल और बेतालघाट थाने में एक भी हिस्ट्रीशीटर दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता हेमंत गोनिया की ओर से सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना में यह तथ्य सामने आए। राज्य बनने से अब तक कोतवाली रामनगर में 44, थाना बनभूलपुरा में 27, कोतवाली हल्द्वानी में 21, कालाढूंगी थाने में 20 और कोतवाली लालकुआं में 15 हिस्ट्रीशीटर दर्ज हैं। इसी तरह काठगोदाम थाने में 9, तल्लीताल थाने में 5, चोरगलिया और मुखानी थाने में 4-4, कोतवाली भवाली में 3, मुक्तेश्वर थाने और मल्लीताल कोतवाली में 1-1 हिस्ट्रीशीटर दर्ज है। इनमें से 22 हिस्ट्रीशीटर ऐसे हैं जो पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। बनभूलपुरा थाने से 7, कोतवाली रामनगर से 5, कोतवाली हल्द्वानी से 4, काठगोदाम और तल्लीताल थाने से 2-2 हिस्ट्रीशीटर लापता चल रहे हैं। बताया गया कि लापता हिस्ट्रीशीटरों की धकपकड़ के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed