फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   After the death of father-in-law, daughter-in-law reached village from Delhi also died

ससुर की मौत के बाद दिल्ली से गांव पहुंची बहू ने भी दम तोड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
After the death of father-in-law, daughter-in-law reached village from Delhi also died
प्रतीकात्मक फोटो।
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के गांव रतौड़ा में ससुर की मौत की सूचना मिलने पर दिल्ली से पति के साथ गांव पहुंची बहू की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक ही घर में दो लोगों की मौत से परिवार और गांव में माहौल गमगीन है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रतौड़ा गांव निवासी गोपाल सिंह (61) की मौत शनिवार शाम हो गई थी। इसकी सूचना पर दिल्ली से रविवार सुबह 11 बजे पति यशपाल के साथ गांव पहुंची मृतक की बहू माया (28) अचानक सड़क पर बेहोश हो गई। इसके बाद परिजन माया को एंबुलेंस से सीएचसी गरमपानी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला की मौत की सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक विजय सिंह नेगी और खैरना चौकी प्रभारी आशा बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पहुंची।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी आशा बिष्ट ने बताया कि सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए शव नैनीताल भेजा जाएगा। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। इधर, रतौड़ा में एक परिवार में दो लोगों की मौत होने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज गमगीन माहौल में बहू की होगी अंत्येष्टि
गरमपानी (नैनीताल)। ससुर गोपाल सिंह और बहू माया देवी की मौत के बाद रतौड़ा गांव में सन्नाटा पसरा है। ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में रविवार को कोसी नदी के किनारे गोपाल सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को बहू की अंत्येष्टि की जाएगी। यशपाल सिंह दिल्ली में नौकरी करते हैं और वह अपनी पत्नी माया और बेटी दीक्षा, दीपिका और बेटे अंशु के साथ रविवार को ही गांव लौटे थे, लेकिन उनकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed