फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   After Bhola, now Hercules tiger is seen injured in Phato Zone

Nainital News: फाटो जोन में भोला के बाद अब घायल दिखा हरक्यूलिस बाघ

Thu, 02 Jul 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 02 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
After Bhola, now Hercules tiger is seen injured in Phato Zone
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन में अब एक और चर्चित हरक्यूलिस बाघ की घायल होने की सूचना मिली है। डीएफओ के निर्देश पर बाघ की निगरानी शुरू कर दी गई है। इसके लिए बाघ की लोकेशन, उसकी चाल-ढाल, शिकार करने की क्षमता और चोट की गंभीरता पर नजर रखी जा रही है। एसडीओ संदीप गिरी ने बताया कि हरक्यूलिस बाघ के घायल होने की सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम को निगरानी में लगाया गया है। विशेषज्ञ लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। बाघ गंभीर रूप से घायल मिलता है तभी वन्यजीव विशेषज्ञों की मौजूदगी में रेस्क्यू किया जाएगा। फिलहाल बाघ की सुरक्षा और स्थिति का आकलन किया जा रहा है। इसी जोन में बीते दिनों घायल भोला को वन विभाग ने रेस्क्यू किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed