{"_id":"628bd4811a9bf002884d63f5","slug":"after-apl-now-the-reduction-in-wheat-of-free-ration-haldwani-news-hld4636009103","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीएल के बाद अब मुफ्त राशन के गेहूं में कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीएल के बाद अब मुफ्त राशन के गेहूं में कटौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एपीएल (पीले राशन कार्डों) में गेहूं की कटौती के बाद अब भारत सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) के तहत मिलने वाले मुफ्त गेहूं में भी कटौती कर दी है। अब पीएमजीकेवाई योजना के तहत प्रति यूनिट एक किलो गेहूं और चार किलो चावल मुफ्त मिलेगा। पूर्व में तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल प्रतियूनिट मुफ्त दिया जाता था।
भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने राज्य के पीले राशन कार्ड धारकों को जून 2022 से मार्च 2023 तक गेहूं की जगह चावल का वितरण करने के आदेश दिए थे। अब खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने पीएमजीकेवाई योजना के तहत फ्री मिलने वाले गेहूं में भी कटौती कर दी है। पीएमजेकेवाई योजना के तहत सफेद राशन कार्डधारकों को एक किलो गेहूं और चार किलो चावल मुफ्त मिलेगा। पहले तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल मुफ्त मिलता था।
------
नए आदेश के तहत जून का राशन होने लगा वितरण
हल्द्वानी। शासन का आदेश मिलने के बाद खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने गेहूं की जगह चावल का वितरण शुरू कर दिया है। आरएफसी हरबीर सिंह ने बताया कि सस्ता गल्ला विक्रेताओं को जून का राशन का वितरित किया जा रहा है। अब पीले राशन कार्डधारकों को 7.5 किलोग्राम चावल मिलेगा। इन्हें गेहूं का वितरण नहीं होगा। पीएमजीकेवाई योजना के तहत अब एक किलो गेहूं और चार किलो चावल प्रति यूनिट मुफ्त मिलेगा।
विज्ञापन
------
पर्वतीय क्षेत्रों को तीन माह का एडवांस गेहूं भेजना शुरू
हल्द्वानी। शासन से गेहूं वितरण का कोटा जारी होने के बाद खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में तीन माह का एडवांस गेहूं भेजना शुरू कर दिया है। वरिष्ठ विपणन अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पर्वतीय जिलों को एडवांस गेहूं एफसीआई हल्दूचौड़ से भेजा जा रहा है।