{"_id":"68d455ba00003e6c4d05161d","slug":"after-a-meeting-with-the-administration-hindu-organizations-changed-the-timing-of-the-awareness-rally-ramnagar-news-c-239-1-ntl1004-109058-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: प्रशासन के साथ बैठक के बाद हिंदू संगठनों ने जागरूकता रैली का समय बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: प्रशासन के साथ बैठक के बाद हिंदू संगठनों ने जागरूकता रैली का समय बदला
Thu, 25 Sep 2025 04:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:31 AM IST
विज्ञापन
हिंदूवादी संगठनों के साथ बैठक करते एसडीएम प्रमोद कुमार। संवाद
रामनगर। रामनगर के हिंदू सगठनों ने लव जिहाद के विरोध में 26 सितंबर को जन जागरूकता रैली निकालने का समय प्रशासन के साथ बैठक के बाद बदल दिया है। अब रैली 11 बजे के बजाय सुबह आठ बजे निकाली जाएगी। यह निर्णय एसडीएम की अध्यक्षता में हिंदूवादी संगठनों के साथ हुई बैठक में लिया गया।
बीते दिनों रामनगर में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। मामले में हिंदूवादी संगठनों की ओर से धर्मांतरण का भी आरोप लगाया गया। इसको लेकर पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। मामले में हिंदूवादी संगठनों की ओर से 26 सितंबर को डिग्री कॉलेज से लव जिहाद के विरोध में रैली निकालने का निर्णय लिया गया। बुधवार को हुई बैठक में एसडीएम प्रमोद कुमार ने रैली का समय सुबह 11 बजे के स्थान पर आठ बजे करने, तनावपूर्ण नारेबाजी न करने, रूट डाइवर्जन समेत कई जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में सीओ सुमित पांडेय, कोतवाल अरुण कुमार सैनी, एसएसआई युनूस, भाजपा नेता मदन जोशी, मनमोहन बिष्ट, भावना भट्ट, पूरन नैनवाल, राजू रावत आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर 26 सितंबर की रैली को लेकर मुस्लिम समुदाय ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि 26 सितंबर को शुक्रवार है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में जुमे की नमाज अदा करने के लिए एकत्रित होते हैं। बताया कि रैली के चलते तनाव की स्थिति बन सकती है। इस दौरान शान अली, वसीम, साहिल आदि मौजूद रहे। सीओ सुमित पांडेय ने कहा कि रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए भारी पुलिस बल यहां तैनात किया जाएगा। फोर्स की मांग की गई है। संवाद