{"_id":"606394778ebc3ed5153514b0","slug":"aerial-firing-in-sparring-and-dyeing-controversy-haldwani-news-hld4199729111","type":"story","status":"publish","title_hn":"छींटाकशी और रंग डालने के विवाद में हवाई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छींटाकशी और रंग डालने के विवाद में हवाई फायरिंग
विज्ञापन
हल्द्वानी। ताई के घर होली खेलकर लौट रहीं दो बहनों पर जज फार्म में मनचलों ने रंग डालकर छींटाकशी तो हंगामा हो गया। आरोप है कि मनचलों का विरोध करने के लिए लोग एक अधिवक्ता के घर पहुंच गए। इसके बाद अधिवक्ता ने अपनी छत से हवाई फायरिंग कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अधिवक्ता की लाइसेंसी रायफल, 12 कारतूस और पिस्टल जब्त कर ली है।
बिठौरिया इलाके की रहने वाली दो बहनें सोमवार को होली मिलने के लिए स्कूटी से जजफार्म आईं थीं। लौटते समय विधायक राम सिंह कैड़ा के आवास के पीछे मनचलों ने दोनों को रोका और रंग डाल दिया। आरोप है कि दोनों ने जब इसका विरोध किया तो मनचले छींटाकशी करने लगे। बहनों ने फोन कर इसकी सूचना अपने भाई को दी। भाई अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंच गया। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। गई। इस बीच जज फार्म निवासी अधिवक्ता सतपाल सिंह ने अपनी छत से लाइसेंसी पिस्टल और राइफल से फायर झोंक दिया। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं लेकिन इससे दहशत फैल गई। किसी ने इसकी सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र, मुखानी थानाध्यक्ष सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। युवतियों के परिवार की ओर से तहरीर ने मिलने के बाद भी पुलिस ने खुद धारा 30 आर्म्स के तहत अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पूछताछ से पता चला कि अधिवक्ता मूल रूप से ऊधमसिंह नगर जिले के दोहरा गांव सितारगंज का रहने वाला है। वह यहां प्रॉपर्टी का भी काम करता है। अधिवक्ता का कहना था कि भीड़ ने उसका घर घेर दिया था। उसने बचाव के लिए हवाई फायरिंग की थी। अधिवक्ता की गिरफ्तारी के मामले में पुलिस विधिक राय ले रही है।